फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The government wants to suppress the voice of the farmers

Bareilly News: किसानों की आवाज दबाना चाहती है सरकार

Thu, 05 Dec 2024 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 05 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The government wants to suppress the voice of the farmers
बरेली/फरीदपुर। किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को गौतमबुद्धनगर के किसानों के समर्थन में एसडीएम फरीदपुर गुलाब चंद्र अग्रहरि को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार गौतमबुद्धनगर के किसानों की आवाज दबाना चाहती है। अगर जरूरत पड़ी तो बरेली में भी जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता डॉ. रवि नागर ने कहा कि कोर कमेटी के निर्देश पर किसान एकता संघ के पदाधिकारी लगातार नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। आज भी कई संगठनों के पदाधिकारी बरेली से निकल चुके हैं और यह क्रम लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज सभी जिलों में ज्ञापन देकर चेतावनी दी गई है। राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार ने कहा कि देश का पेट भरने वाला किसान ही आज अपने अधिकारों के लिए परेशान है। राजेश शर्मा, हरिओम राठौर, प्रेमपाल गंगवार, मुकेश गुर्जर, धनेश्वर सिंह, वीरेश, राजकुमार सिंह, दीपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
टोल प्लाजा नहीं हटाया तो निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष चौधरी अरूण सिंह राठी ने कहा है कि अगर फरीदपुर से टोल प्लाजा नहीं हटाया गया तो किसान संगठन की ओर से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। यहां रोजाना कई लाख रुपये की वसूली हो रही है। वह कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

------
आंवला में सौंपा ज्ञापन, फतेहगंज पश्चिमी में भी प्रदर्शन



आंवला/फतेहगंज पश्चिमी। भाकियू (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों ने आंवला में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस कराने की मांग की। कहा कि आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता अब तक नहीं मिली है। यहां महाराज सिंह यादव, राम रतन सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, वीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, फतेहगंज पश्चिमी में किसान यूनियन के अरविंद सिंह सोमवंशी, चौधरी सुधीर बालियान आदि ने कस्बा पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन किया। एक ज्ञापन भी सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed