{"_id":"659afe21b7b0e3f6e8019235","slug":"the-goods-train-had-an-accident-due-to-narrowing-of-track-and-stuck-point-bareilly-news-c-4-noi1138-320050-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पटरी सिकुड़ने और प्वाइंट फंसने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई थी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पटरी सिकुड़ने और प्वाइंट फंसने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई थी मालगाड़ी
Mon, 08 Jan 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शनिवार रात मालगाड़ी के दो डिब्बे तकनीकी कारणों से बेपटरी हुए थे। अब तक की जांच में सामने आया है कि ज्यादा सर्दी के कारण पटरी सिकुड़ने और प्वाइंट सेट न होने के कारण हादसा हुआ होगा। प्रथम दृष्टया मानवीय चूक सामने नहीं आई है। मामले में अभी विस्तृत जांच चल रही है।
शनिवार रात साढ़े दस बजे हुए हादसे के बाद डाउन लाइन की कई ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदलना पड़ा। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे संचालन सामान्य हो सका। जांच के दौरान टीम ने यार्ड के सभी प्वाइंट को परखा। ट्रैकमैन और गैंगमैन सोमवार को भी पूरा दिन प्वाइंट दुरुस्त करने में जुटे रहे। सीनियर डीसीएम सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मानवीय चूक जैसी बात सामने नहीं आई है। पटरी सिकुड़ने की वजह से हादसा हुआ है। ज्यादा कुछ विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद बताया जा सकता है।
हादसे का शिकार हुई मुरादाबाद की ओर से आ रही मालगाड़ी में खाद्यान्न लदा था और वह शाहजहांपुर के रोजा की ओर जा रही थी। बरेली जंक्शन पर मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर एक और दो के बीच की रन थ्रू लाइन (लूप लाइन) से पास होती हैं, लेकिन यह मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच गई। यहां मालगाड़ी का डिब्बा नंबर 22 और 23 पटरी से उतर गए। चूंकि उस समय प्लेटफॉर्म पर कोई गाड़ी नहीं थी, इसलिए कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।