फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The girl who called DGP and gave information was sent to jail

Bareilly News: डीजीपी को कॉल कर सूचना देने वाली युवती को जेल भेजा

Fri, 02 Aug 2024 06:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
The girl who called DGP and gave information was sent to jail
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मां-बेटी से लूट के मामले में एक और युवती को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डीजीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को कॉल करके सूचना देने वाली युवती को सरगना के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

नकटिया निवासी इरम सैफी का बृहस्पतिवार को कैंट पुलिस ने चालान कर दिया। पीड़िता शहनाज के बारे में बताया गया कि वह इरम की दूर की रिश्तेदार हैं। दोनों परिवारों में काफी मेल है। इरम का भाई अर्श इस घटना में शामिल था। बताते हैं कि इरम ने घटना के बाद डीजीपी, एडीजी कानून-व्यवस्था समेत कई अधिकारियों को कॉल करके लूट की सूचना दी थी। इसका बाद एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। कैंट थाना प्रभारी जेएन पांडेय ने बताया कि इरम घटनास्थल पर नहीं थी, लेकिन उसके तार इस घटना से जुड़े मिले हैं। संजय नाम के एक और आरोपी की गिरफ्तारी शेष है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed