{"_id":"66db9aff7c97de2b99035996","slug":"the-debris-is-showing-the-scene-of-devastation-linters-of-shops-burst-cracks-appeared-in-the-walls-bareilly-news-c-4-bly1015-475299-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मलबा बयां कर रहा तबाही का मंजर... दुकानों के लिंटर चटके, दीवारों में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मलबा बयां कर रहा तबाही का मंजर... दुकानों के लिंटर चटके, दीवारों में आई दरार
विज्ञापन
- मंडी परिषद के डायरेक्टर ने किया परिसर का दौरा, नुकसान का आकलन कर जल्द रिपोर्ट देने का दिया निर्देश
बरेली। डेलापीर फल मंडी में बृहस्पतिवार रात को आग से हुई तबाही का नजारा शुक्रवार सुबह देखने को मिला। वहां बिखरा मलबा अग्निकांड की भयावहता बयां कर रहा है। दुकानों के लिंटर चटक गए हैं। दीवारों में भी दरार आ गई है। जले हुए फल आढ़तियों के नुकसान की गवाही दे रहे हैं। इन सबके बीच शुक्रवार को लखनऊ से मंडी परिषद के डायरेक्टर अंजनी कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। फल मंडी की पड़ताल कर उन्होंने अधिकारियों को जल्द नुकसान का आकलन करने और उसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके बाद ही मुआवजा देने की कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी।
डायरेक्टर ने आढ़तियों से बात करके नुकसान और परेशानियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान व्यापारियों ने सुरक्षा, फायर सेफ्टी और पानी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। मंडी परिषद के अध्यक्ष आफताब ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी ओवरहेड टैंक को दुरुस्त नहीं कराया गया। इस वजह से व्यापारियों का पांच करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया।
छह माह तक व्यापारियों को नहीं मिल पाएगी उनकी दुकान
आग से मंडी का भवन काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। सचिव संतोष यादव के मुताबिक मंडी परिषद के निर्माण विभाग के इंजीनियर व ज्वाइंट डायरेक्टर महेंद्र कुमार ने बिल्डिंग का मुआयना किया है। जो दुकानें पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं हैं, उन्हें तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा। जो दुकानें आंशिक क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत कराई जाएगी। तब तक मंडी परिषद की ओर से वहां बैठने के लिए मनाही की गई है। सचिव के मुताबिक दुकानों की मरम्मत में पांच से छह माह लगेंगे। तब तक पीड़ित व्यापारियों को सामने की ओर बचे हुए फड़ मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
मोटर को कराया जाएगा ठीक
शुक्रवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने भी मंडी परिसर का निरीक्षण किया। मंडी परिषद के अधिकारियों और मंडी के अध्यक्ष आफताब से भी बातचीत की। अग्नि सुरक्षा से जुड़े संसाधनों को लेकर चर्चा हुई। सचिव संतोष यादव ने बताया कि जल्द ही ओवरहेड टैंक के मोटर को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद