फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The dead body kept traveling for three hours in the general coach of Udaipur City Express.

Bareilly News: उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में तीन घंटे तक सफर करता रहा शव

Wed, 17 Jul 2024 06:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
The dead body kept traveling for three hours in the general coach of Udaipur City Express.
बरेली। न्यू जलपाईगुड़ी से उदयपुर के बीच चलने वाली 19602 उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल कोच में तीन घंटे तक यात्री का शव सफर करता रहा। ट्रेन के बरेली आने से पहले कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जनरल कोच में कोई यात्री काफी देर से बेहोशी की हालत में पड़ा है। ट्रेन के मंगलवार सुबह 7:04 बजे जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी ने उसे उतारा।
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल को मेमो भेजा गया तो डॉ. प्रशांत सिंह टीम के साथ आ गए। उन्होंने यात्री को मृत घोषित कर दिया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 52 साल है। उसकी जेबों से दवाइयों के पर्चे मिले हैं। इस दौरान ट्रेन भी करीब 15 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। डॉ. प्रशांत ने बताया कि यात्री की मौत ट्रेन के बरेली आने से कम से कम तीन घंटे पहले हो चुकी थी। वह पहले से बीमार प्रतीत हो रहा था। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed