{"_id":"611ffe7a8ebc3e79c43fa28c","slug":"the-controller-of-examination-inspected-the-evaluation-centers-and-gave-guidelines-bareilly-news-bly456966938","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा नियंत्रक ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर दिए दिशानिर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा नियंत्रक ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर दिए दिशानिर्देश
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल्यांकन केंद्रों के बाद कोडिंग सेंटर का भी किया निरीक्षण
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए तीन मूल्यांकन केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे परीक्षा नियंत्रक ने सभी परीक्षकों को बेहद सावधानी से मूल्यांकन करने को कहा। साथ ही, राज्यपाल की ओर से जारी आदेश की जानकारी देते हुए चुनौती मूल्यांकन में अनदेखी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की हिदायत दी। इसके बाद कोडिंग सेंटर का मुआयना टीम के साथ निरीक्षण किया।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद ने परिसर में स्थित तीनों मूल्यांकन केंद्रों का शुक्रवार को दौरा किया। यहां उपलब्ध उत्तर पुस्तिकाओं, कर्मचारियों एवं मूल्यांकन से संबंधित दस्तावेज का निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्र समन्वयक प्रो. संतोष अरोरा, प्रो. केके माहेश्वरी, प्रो. आलोक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। इसके बाद वह कोडिंग सेंटर पर पहुंचे और वहां चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। ब्यूरो