फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The cold wind continues to shiver, and the fog will become denser.

Bareilly News: कंपकंपाती रही सर्द हवा, और घना होगा कोहरा

Mon, 16 Dec 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
The cold wind continues to shiver, and the fog will become denser.
बरेली। सप्ताहभर से सर्द हवा शहरवासियों को कंपकंपा रही है। अब मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट जारी कर यात्रा के दौरान सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। रात में दृश्यता 50 से 100 मीटर तक दर्ज होने और अधिकतम पारा लुढ़कने का अनुमान है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह में दिन और रात का पारा दो बार प्रदेश में सबसे कम दर्ज हुआ। वहीं, अन्य चार दिन भी सर्वाधिक सर्द जिलों की सूची में शीर्ष पांच में बरकरार रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार के मुताबिक शनिवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने लगी थी। हवा की दिशा बदलने से रात 10 बजे से कोहरा मंडराने लगा। रात का पारा 1.3 डिग्री बढ़त के बाद भी सामान्य से चार डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, अधिकतम दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य स्तर पर 21.9 डिग्री सेल्यिसस जा पहुंचा। हवा में नमी सौ फीसदी रही।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार 18 दिसंबर तक शहर पर घना कोहरा छाएगा। इस दौरान दोपहर में हल्की धूप होगी। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से यातायात सेवाएं प्रभावित होने का अनुमान है। रात में लंबी दूरी की यात्रा न करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
21.9
5.6
कोहरा छाएगा। हल्की धूप निकलेगी। सर्द हवा कंपकंपाएगी।
सूर्योदय 6:58
सूयास्त 5:18
--
बचाव के उपाय
- मौसम के पूर्वानुमान पर नजर बनाए रहें।
- गर्म कपड़ों से हाथ, पैर, कान को ढकें।
- मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
- रात में यात्रा न करें। बीपी, हार्ट के मरीज दवा साथ रखें।
- अंगीठी, ब्लोअर चलाने पर वेंटीलेशन की व्यवस्था रखें।
- भोर में और शाम को घर से न निकलें। गुनगुना पानी पीएं।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed