फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city will get wet now, people get drenched in five mm of rain

अभी और भीगेगा शहर, पांच एमएम बारिश में लोग तरबतर

Mon, 19 Jul 2021 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The city will get wet now, people get drenched in five mm of rain
बारिश में छाता लेकर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मौसम विभाग ने दो दिन और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के जताए आसार

विज्ञापन
बरेली। करीब दो हफ्ते बाद दिनभर हुई बारिश ने उमस से बेहाल हो रहे लोगों को राहत पहुंचाई। मौसम विभाग ने शहर में पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं।
पिछले करीब चार दिनों तक शहर में उच्च वायुदाब हावी रहा। जिसकी वजह से बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं बन पा रहा था। हालांकि, खंडवर्षा और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो रही थी। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि शहर में हवा का दाब अधिक होने से पहाड़ों की हवा शहर में बादलों के साथ प्रवेश नहीं कर पा रही थी। शनिवार देर रात से मौसम का मिजाज बदलने लगा था। देर रात में ही घने बादल मंडराने शुरू हो गए थे। रविवार सुबह अनुकूल माहौल बनने पर बारिश शुरू हुई। हालांकि, जैसी उम्मीद थी, उसके बजाय दिन भर रुक-रुक कर बारिश जारी रही।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता के मुताबिक अगले दो दिन और बारिश की उम्मीद है। करीब पांच एमएम दर्ज हुई बारिश की वजह से अधिकतम तापमान भी सामान्य से छह डिग्री कम 28.0 डिग्री और न्यूतनतम एक डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 96 से सौ फीसदी के बीच रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed