{"_id":"69a0b720fe02bc38600f228e","slug":"the-city-received-rs-2126-crore-development-will-pick-up-pace-bareilly-news-c-4-vns1074-834056-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर को मिले 21.26 करोड़, विकास भरेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर को मिले 21.26 करोड़, विकास भरेगा रफ्तार
Fri, 27 Feb 2026 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शासन ने पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुति के आधार पर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम को 21.26 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इससे शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।
शासन की ओर से जारी धनराशि का उपयोग मुख्य रूप से जर्जर सड़कों के सुदृढ़ीकरण, गलियों के निर्माण और मरम्मत में किया जाएगा। जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुरानी नालियों की सफाई, नए नालों का निर्माण और सीवर लाइन बिछाने को प्राथमिकता दी जाएगी। पेयजल संकट को दूर करने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में पाइप लाइनों की मरम्मत और नई लाइनें बिछाने का काम तेज होगा। कचरा प्रबंधन की नई तकनीक पर भी जोर दिया जाएगा।
इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, पार्कों के विकास और स्ट्रीट लाइटें लगाने की भी योजना है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप विकास कार्यों की सूची बनाई जा रही है। सूची फाइनल होते ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे और निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।