{"_id":"6834d9ac3747895d8a0dc4bc","slug":"the-city-got-drenched-with-50-mm-rain-in-48-hours-clouds-will-remain-today-also-bareilly-news-c-4-lko1064-649278-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 48 घंटे में 50 मिमी बारिश से भीगा शहर, आज भी छाए रहेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 48 घंटे में 50 मिमी बारिश से भीगा शहर, आज भी छाए रहेंगे बादल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दो दिन से जारी हल्की, तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिनों बेतहाशा पड़ी गर्मी से झुलस रहे शहरवासियों को खासी राहत मिली है। मौसम विभाग ने फिलहाल चार दिन तक और बादल मंडराने का अनुमान जताया है। पारा में गिरावट की भी उम्मीद है।
रविवार को पांच मिमी बारिश हुई थी। सोमवार को भी भोर में अनुकूल माहौल बनने पर करीब 45 मिमी बारिश हुई। सुबह आठ बजे तक बादल मंडराते रहे फिर तेज हवा चलने से आसमान साफ हुआ। धूप निकली पर नमी की अधिकता से गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली।
दोपहर दो बजे तेज धूप होने से हल्की उमस का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ थमने के बाद तेज धूप बेहाल कर सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर सामान्य से छह डिग्री कम 33.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 80 फीसदी रहा। मंगलवार को 40- 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। ब्यूरो