{"_id":"687ff0cf07aab0b9820ebc0e","slug":"the-body-of-a-villager-was-found-in-the-ruins-bareilly-news-c-4-1-bly1039-687460-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खंडहर में मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खंडहर में मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
भुता। कस्बा भुता में दुकानों के पास खंडहर में एक ग्रामीण का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मोबाइल फोन, सल्फास के पाउच, देसी शराब का पाउच बरामद किया। पुलिस ने मिले मोबाइल फोन से कॉल कर उसके बेटे को बुलाया। बेटे ने पिता धनपाल सिंह के रूप में शिनाख्त की है। फॉरेंसिक टीम पहुंच कर जांच-पड़ताल की। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
कस्बा भुता में देसी शराब ठेके के पास दुकानों के पीछे खंडहर में मंगलवार सुबह 10 बजे एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के बेटे सोमपाल को बुलाकर मृतक की पहचान 55 वर्षीय धनपाल सिंह, ग्राम ललोर गुजरानपुर, थाना बरखेड़ा के रूप में की। बड़े बेटे सोमपाल ने बताया कि पिता धनपाल सिंह सोमवार सुबह 10 बजे बीमार बुआ को देखने ग्राम हरहरपुर थाना कटरा जाने को घर पर कहकर निकले थे, लेकिन रात को भी वह वहां नहीं पहुंचे। इधर, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि मृत्यु कैसे हुई है। संवाद
किसी से रंजिश से किया इन्कार
मृतक के बेटे सोमपाल ने बताया कि पिछले काफी दिनों से पिता शराब पीने के आदी हो गए थे। पता नहीं किस बात को लेकर उन्होंने यह कदम उठाया। मृतक की पत्नी जावित्री का रो-रो कर हाल बेहाल रहा। मृतक के दो बेटे हैं। वह कृषि कार्य करते हैं। इधर, मृतक के बेटे ने किसी से रंजिश होने से भी इन्कार किया है। किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी।