फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The artisans who came to the program stole lakhs of rupees

Bareilly News: नामकरण कार्यक्रम में आए कारीगरों ने घर में की लाखों की चोरी

Thu, 20 Jun 2024 05:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
The artisans who came to the program stole lakhs of rupees
फरीदपुर। ओम रेजिडेंसी आवासीय कॉलोनी में बच्ची के नामकरण के कार्यक्रम में तीन दिन तक खाना बनाने के लिए आए कारीगर घर में लाखों की चोरी कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरीदपुर में बरेली नेशनल हाईवे पर बनी ओम रेजिडेंसी आवासीय कालोनी निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 जून को उनके नवजात पुत्री के नामकरण का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों व घरवालों के लिए 10 से 12 जून तक खाना बनाने के लिए फरीदपुर के कारीगर मुंशीलाल को ठेका दिया था। उक्त कारीगर ने अपने पांच अज्ञात व्यक्तियों को खाना बनाने के लिए भेज दिया। उन पांचों व्यक्तियों ने तीन दिन तक नीरज के घर पर खाना बनाया।
विज्ञापन

11 जून को नीरज के घर से उनकी बहन बिहार के कटिहार निवासी मीनू का मोबाइल चोरी हो गया। उसके अगले दिन 40 हजार रुपये नकद, 10 चांदी के सिक्के, एक स्मार्ट वॉच, कुछ पहने हुए कपड़े बैग सहित चोरी हो गया। नीरज कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि पीड़ित ने नामजद तहरीर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed