{"_id":"60a413ee8ebc3e7de405de7f","slug":"the-administration-did-not-wake-up-where-the-last-rites-of-the-infected-are-now-crowded-bareilly-news-bly4469094159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जागा प्रशासन, जहां संक्रमितों के अंतिम संस्कार वहीं अब भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं जागा प्रशासन, जहां संक्रमितों के अंतिम संस्कार वहीं अब भीड़
विज्ञापन
संजय नगर श्मशान भूमि पर लटकीं अस्थियां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
रामगंगा घाट पर दूर तक बिखरे पड़ी हैं पीपीई किट, ग्लब्स और मास्क
विज्ञापन
बरेली। एक महीने में ही सैकड़ों अंतिम संस्कार होने से रामगंगा घाट पर चारों ओर गंदगी फैली हुई है। लोग घाट पर ही पीपीई किट, ग्लब्स और मास्क फेंक गए हैं। इन्हें यहां से नहीं हटाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों लोग अब भी अंतिम संस्कार के बाद होने वाली रस्मों के लिए जुट रहे हैं। इनकी भी कोई निगरानी प्रशासन नहीं कर रहा है।
रामगंगा घाट पर प्रशासन की ओर से कोई निगरानी न होने की वजह से सैकड़ों की तादाद में लोग इकट्ठा होकर एक ही जगह बैठकर अंतिम संस्कार के बाद होने वाली रस्मों में हिस्सा ले रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। मंगलवार को रामगंगा घाट पर एक साथ सैकड़ों लोग इकट्ठे हुए और यहीं रस्में पूरी कीं। करीब एक घंटे से अधिक यह रस्म चलती रही और इस दौरान अस्सी फीसदी से अधिक लोग मास्क नहीं लगाए थे। शारीरिक दूरी का पालन तो किसी भी हाल में नहीं हो रहा था। सभी एक ही जगह बैठे हुए थे।