फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused of killing his father and stepbrother fled, his wife arrested

Bareilly News: पिता व सौतेले भाई की हत्या करने का आरोपी भागा, पत्नी गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The accused of killing his father and stepbrother fled, his wife arrested
फरीदपुर। पिता व सौतेले भाई की हत्या करने का आरोपी मकसूद खां भूमिगत हो गया है। पुलिस ने मकसूद और उसकी पत्नी नूरबानो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव अलगनी निवासी मकसूद ने पिता नन्हे खां और सौतेले भाई मिसिरयार खां की कार से कुचलकर हत्या कर दी थी। कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया था। बुधवार सुबह मिसरयार खां की पत्नी रुखसार ने मकसूद व उसकी पत्नी नूरबानो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताते हैं कि नन्हे खां ने 27 जून को मकसूद के खिलाफ फरीदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनका बेटा ज्यादा जमीन लेने के लिए लगातार झगड़ा करता है। जमीन का बंटवारा न करने पर जान से मारने की धमकी देता है। शिकायत दर्ज कराने के पांचवें दिन मकसूद ने पिता नन्हे की हत्या कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed