फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Terror continues in the countryside of dogs

देहात में जारी है कुत्तों का आंतक

Wed, 27 Apr 2016 01:45 AM IST
ब्ययूराो,अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो,अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 27 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Terror continues in the countryside of dogs
बारह ‌िससिंगा
देहात में खूंखार कुत्तों को आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बहेड़ी में धरपकड़ अभियान जारी होने के बाद भी मंगलवार को दो बहनों को नोच दिया। जबकि हाफिजगंज में बारहसिंगा पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मकसूदनपुर गांव में गोविंद राम की सात साल की बेटी स्वाति अपनी बहन दो साल की चेतना के साथ घर के पास खेल रही थी। इसी बीच करीब बीस आवारा कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। दोनों बहनों को घिरता देख सहेलियां भाग गई। कुत्तों ने चेतना के कान पर और स्वाति के पीठ, पैर, हाथ और मुंह पर दांत लगा दिए। खेतों में गेहूं काट रहे लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया। दोनों बच्चियों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। 
विज्ञापन

हाफिजगंज के फैजुल्लापुर गांव के पास मंगलवार को खूंखार कुत्तों ने फिर एक बारहसिंगा को नोच डाला। फार्म हाउस के मालिक यासीन कुरैशी ने लोगों मदद से कुत्तों को दौड़ाकर बारहसिंगा को बचाया। वन दरोगा चंद्रशेखर कांडपाल और अकबर अली उसे उपचार के लिए आईवीआरआई ले गए। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार तो किया पर भर्ती करने से इंकार करते हुए उसे वन विभाग की टीम को ही सौंप दिया। बारहसिंगा हाफिजगंज बाईपास स्थित वन कार्यालय पर गंभीर हालत में पड़ा है। तीन दिन पहले राजघाट के पास कुत्तों ने एक बारहसिंगा को नोचकर मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध के बीच फिर पकड़े गए 17 कुत्ते
बहेड़ी। मंगलवार को 17 खूंखार कुत्तों को पकड़ा गया। कुत्तों को पकड़ने आई पीलीभीत की टीम ने मोहल्ला शाहगढ़, धोबी तालाब, जाजूनागर, अकबराबाद, मेला ग्राउंड लोधीपुर, नैनीताल रोड पर अभियान चलाया। लोधीपुर गौटिया मोहल्ले में छह कुत्तों को पकड़ने पर आक्रोशित लोगों ने टीम को घेर लिया और पकडे़ गए कुत्ते छुड़वा लिए। इसके बाद एसडीएम पारस नाथ मौर्या पुलिस के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने दोबारा इस तरह की हरकत करने पर सभी के खिलाफ मुकदमा कायम करने चेतावनी दी। पालिका के पांच लोगों की टीम कुत्तों के देखरेख में लगाई गई है। 

गोमांस बेचते धरे गए दो कारोबारी
बहेड़ी। नगर में मीट कारोबार पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। इसके बावजूद मोहल्ला शेखुपुरा इस्लामनगर के रहीस अहमद और यासीन एक घर में गोमांस बेचते धरे गए। पुलिस ने दोनों के पास एक क्विंटल मांस बरामद किया। दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  उधर, नगर पालिका की टीम को मंगलवार को भी अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानें बंद मिली। प्रशासन का डंडा चलने के बाद मीट कारोबारियों ने मोहल्ला शाहगढ़ में अपना कारोबार शुरू कर दिया है। यहां लाइन लगाकर मीट की बिक्री हो रही है। इसे गंभीरता से लेकर एसडीएम ने नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक को छापेमारी के निर्देश दिए हैं। 

मोहल्ले के लोग बदबू से हैं परेशान
बहेड़ी। धोबी तालाब के पास याकूब कुरैशी का हड्डियों का गोदाम अवैध रूप से चल रहा है। मोहल्ले के लोग गोदाम से निकलने वाली बदबू से परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी अफसर से इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

कोट
यहां मांस का कारोबार अवैध रूप से चल रहा है। यदि सूचना मिली कि बहेड़ी में अवैध स्लाटर हाउस चल रहे हैं या बिना लाइसेेंस के मीट बिक रहा है तो इसमें पुलिस भी दोषी मानी जाएगी। किसी को बख्शा नही जायेगा। शाहगढ़ में यदि अवैध रूप से मीट बेचने का काम हो रहा है तो पुलिस पालिका की टीम के साथ छापा मारे। 

-आशुतोष कुमार डीआईजी बरेली

आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम को लगा दिया गया है। नगर के बाद इसी टीम को गांव के कुत्ते पकड़ने का टेंडर जिला स्तर से दिलवाया जाएगा। नगर पंचायतों से भी इस मसले पर बात चल रही है। -पारस नाथ मौर्या एसडीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed