{"_id":"65cf4dcb5866f45b6e0034a3","slug":"teenager-dies-after-falling-from-stairs-due-to-attack-by-monkeys-in-bareilly-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बंदरों से बहन को बचाने के लिए छत पर चढ़ा किशोर, उतरते वक्त सीढ़ी से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बंदरों से बहन को बचाने के लिए छत पर चढ़ा किशोर, उतरते वक्त सीढ़ी से गिरकर मौत
Fri, 16 Feb 2024 05:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Feb 2024 05:41 PM IST
सार
बरेली के रिठौरा में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। आए दिन हमले की घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार को सुबह किशोर की मौत हो गई। वह बहन को बंदरों से बचाने के लिए छत पर चढ़ा था। तभी बंदरों की घुड़की से डरकर नीचे गिर गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बरेली के रिठौरा के मोहल्ला इंद्रपुरी में बंदरों से बहन को बचाने के लिए छत पर चढ़े किशोर उतरते समय सीढ़ी से गिर गया, जिससे उसकी हो गई। घरवालों ने बताया कि बंदर की घुड़की से डरकर सीढ़ी से उसका पैर फिसल गया। उन्होंने शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन पर बंदरों को न पकड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी टीटू वाल्मीकि की बेटी शालिनी शुक्रवार को सुबह के समय छत पर खेल रही थी। अचानक से वहां कई बंदर आ गया। इस पर शालिनी चिल्लाने लगी। बहन को बंदरों से बचाने के लिए आदर्श (16) छत पर पहुंचा। पहले उसने बहन को नीचे उतारा। खुद नीचे आते समय बंदर की घुड़की से डरकर उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन
नसीमा खातून ने अपनाया हिंदू धर्म: बेटी को लेकर 1100 किमी दूरी तय कर पहुंची प्रेमी के पास, आश्रम में रचाई शादी
विज्ञापन
सिर के बल फर्श पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। बेटे के सिर से खून बहता देख मां सुधा ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को इकठ्ठा किया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय आदर्श की मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीटू के पांच बच्चों में आदर्श सबसे बड़ा था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे में बंदरों का आतंक है। उत्पाती बंदर आए दिन लोगों पर हमला करके उन्हें घायल कर देते हैं। शिकायत के बाद भी इन्हें पकड़ा नहीं जा रहा।