फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager accused of raping girl sent to child correction home

बाल सुधार गृह भेजा गया छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी किशोर

Thu, 09 Dec 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager accused of raping girl sent to child correction home
demo photo - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया जारी
विज्ञापन

बरेली। बारादरी के पुराना शहर में कक्षा छह की छात्रा को मेडिकल स्टोर में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी किशोर को पुलिस ने बुधवार को बाल कल्याण बोर्ड के समक्ष पेश किया। बोर्ड के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

कोचिंग पढ़कर लौट रही कक्षा छह की 13 वर्षीय छात्रा को मंगलवार अपराह्न तीन बजे एक किशोर ने अपने मेडिकल स्टोर में बुलाकर बंद कर लिया था। बाद में बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने छात्रा को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। घटना से आक्रोशित छात्रा के परिवार वालों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। उसके मेडिकल स्टोर में भी तोड़फोड़ की। इस मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को बाल कल्याण बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि छात्रा की मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया जारी है। इसके पूरी होने पर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed