{"_id":"6a09ffef68858df2a70e154b","slug":"teenage-girl-raped-after-being-called-home-brother-in-law-and-sister-in-law-named-bareilly-news-c-419-1-bd11002-236-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किशोरी को घर बुलाकर किया दुष्कर्म, देवर-भाभी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किशोरी को घर बुलाकर किया दुष्कर्म, देवर-भाभी नामजद
Sun, 17 May 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 17 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में देवर-भाभी के खिलाफ रिपोर्ट रविवार को दर्ज कराई गई है। आरोप है कि महिला किशोरी को 14 मई को अपने घर ले गई। वहां उसके किशोरावस्था के देवर ने किशोरी से दुष्कर्म किया।
थाना क्षेत्र की युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 14 मई को घर में थी। इस दौरान एक महिला उसको अपने घर बुलाकर ले गई। वहां उसका 17 वर्षीय देवर पहले से मौजूद था। आरोप है कि वहां किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। हादसे की चर्चा पूरे गांव में फैल गई। शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी की मां ने शीशगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि किशोर अपचारी और उसकी भाभी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।