Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenage girl on her way to a temple held captive, raped and assaulted in a room

Bareilly News: मंदिर जा रही किशोरी को बंधक बनाया, कमरे में दुष्कर्म व मारपीट

Thu, 05 Nov 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl on her way to a temple held captive, raped and assaulted in a room
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मंदिर में पूजा करने जा रही किशोरी को रास्ते से पकड़कर कमरे में बंधक बनाने, दुष्कर्म व मारपीट का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



परिचितों के अनुसार, शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार सुबह करीब आठ बजे मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक मुकेश ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और जबरन अपने घेर में ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया।
विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदार पहुंचे। उन्होंने कमरे की कुंडी खोलकर किशोरी को बाहर निकाला और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीड़िता की मां शाही थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
------------
दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला वांछित गिरफ्तार
नरिया तिराहे से दबोचा गया, विवेचना में पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई
दुनका। घर में घुसकर युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को शाही और मीरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को तीन नवंबर को नगरिया तिराहे से दबोचा।
पुलिस के अनुसार, चार जून को थाना शाही में शीशगढ़ के ग्राम गिरधरपुर निवासी वीरेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर नशीला पदार्थ खिलाने के बाद दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था। उसके बाद से आरोपी युवक धमकी दे रहा था। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में वांछित आरोपी को संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

-------
युवती को ले जाने का आरोप, केस दर्ज
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को ले जाने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित पिता ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि दो नवंबर को वह अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। घर पर उसकी 19 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक सचिन बेटी को ले गया। युवती अपने साथ मोबाइल फोन, जेवर और कपड़े भी ले गई है। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed