फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teen was forcibly taken away by goons FIR lodged against seven accused in Bareilly

Bareilly News: किशोरी को जबरन ले गए दबंग, परिवार को हत्या की आशंका, सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Aug 2025 04:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 04:57 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। उसके पिता ने सात आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
teen was forcibly taken away by goons FIR lodged against seven accused in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को दबंग ले गए। परिजनों की उसकी हत्या की आशंका है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों और किशोरी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सनैया निवासी धर्मपाल ने बताया कि 10 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय बेटी सुबह 11 बजे घर से घरेलू सामान लेने अकेली बाजार गई थी। उसके पास 4200 रुपये और कान में सोने के कुंडल थे। शाम तक वह घर नहीं लौटी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी शौक पूरे करने को हर माह मांग रही 50 हजार रुपये, पीड़ित पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारों ने बताया कि उनकी बेटी को बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव जसरथपुर निवासी अर्जुन सिंह, राजकुमार, विवेक, योगेश, देवकी, दुर्जन सिंह और दुर्जन सिंह की पत्नी के साथ जाते हुए देखा था। 

आरोप है कि ये सभी लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं। उन्हें लग रहा है कि उनकी बेटी को कहीं पर छिपाकर रखा है। उसे डर है कि सभी लोग मिलकर उसकी हत्या न कर दें। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed