{"_id":"689d88d077d6444536076b67","slug":"wife-is-asking-for-50-thousand-rupees-every-month-from-her-husband-to-fulfill-her-hobbies-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी शौक पूरे करने को हर माह मांग रही 50 हजार रुपये, पीड़ित पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी शौक पूरे करने को हर माह मांग रही 50 हजार रुपये, पीड़ित पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Thu, 14 Aug 2025 12:27 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:27 PM IST
सार
बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पत्नी का एक पुरुष दोस्त है। वह उसके साथ घूमती है। पत्नी अपने शौक पूरा करने के लिए पति से हर माह रुपये मांगती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाने के युवक ने अपनी पत्नी और उसके एक पुरुष मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पत्नी अपने शौक पूरे करने के लिए हर माह 50 हजार रुपये मांगती है। धमकी देती है कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की तो वह खुदकुशी करके पूरे परिवार को फंसा देगी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उनकी शादी फरवरी 2016 को हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी आए दिन विवाद करने लगी। हर महीने 50 हजार रुपये न मिलने पर उसके पूरे परिवार को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती है। इस कारण उनका पूरा परिवार परेशान है। बिजेंद्र नाम के व्यक्ति से उसकी पत्नी के संबंध हैं।
विज्ञापन
वह अक्सर वह बिजेंद्र के साथ चली जाती है और कई-कई दिन घर से गायब रहती है। धमकी देती है कि अगर उस पर कोई पाबंदी लगाई तो वह सभी की हत्या कराकर लाश तक गायब करा देगी। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन