फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teen talaq

फरहत ने महिलाओं संग किया किला थाने का घेराव, इंस्पेक्टर से तीखी तकरार

Mon, 19 Aug 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
teen talaq
बरेली। चोटीकटवा मोइन सिद्दीकी का नया वीडियो वायरल होने के बाद मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी की भड़ास रविवार को थाना किला पुलिस पर उतरी। डेढ़ साल पहले दर्ज कराई गई एफआईआर पर अब तक उसकी गिरफ्तारी न होने पर तमाम महिलाओं के साथ थाने पहुंची फरहत नकवी की इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक हुई जिसके बाद वह महिलाओं के साथ थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। फरहत ने इंस्पेक्टर पर महिलाओं के साथ बदसलूकी और उनकी समस्याओं की अनदेखी के आरोप लगाए। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर पर भी अब तक कोई कार्रवाई न होने पर सवाल उठाया। करीब डेढ़ घंटे तक थाने में महिलाओं का हंगामा चलता रहा। इसके सीओ सीमा यादव ने फरहत को उनकी जायज मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आनन-फानन में पुलिस की एक टीम बनाकर उसे चोटी कटवा की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई।
विज्ञापन

फरहत नकवी कई महिलाओं के साथ शाम करीब चार बजे थाना किला पहुंचीं। थाने पहुंचते ही महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी, इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने नारेबाजी की वजह पूछी तो फरहत ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर टालमटोल कर रही है। पहले तो शिकायत दर्ज ही नहीं की जाती, दर्ज कर भी ली जाएं तो उन पर कार्रवाई नहीं होती। इंस्पेक्टर इस बात अड़ गए कि वह उनके थाने का कोई भी ऐसा मामला बताएं जिसमें कार्रवाई न हुई हो। इस पर फरहत ने कहा कि चोटीकटवा के खिलाफ उन्होंने डेढ़ साल पहले एफआईआर दर्ज कराई थी जिस पर अब तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। यही वजह है कि चोटी कटवा उन्हें अब फिर धमकियां देने लगा है। इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिस कोर्ट से चोटीकटवा का वारंट जारी कराने की कार्रवाई की जा रही है। फरहत ने इस पर वसीम रिजवी का भी मुद्दा उठा दिया। कहा कि फेसबुक पर उन्हें बदनाम करने के ढेरों सबूत सौंपने के बाद भी पुलिस ने वसीम रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट तक नहीं लिखी। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर सबूत मिलने की बात कहकर उन्हें टाला जा रहा है। इंस्पेक्टर ने जवाब दिया कि यह मामला साइबर सेल के पास है। साइबर सेल ने वसीम रिजवी पर लगाए आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक के बाद फरहत तमाम महिलाओं के साथ थाने में धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ फिर नारेबाजी शुरू कर दी। फरहत ने कहा कि जब तक बड़े अधिकारी आकर उनकी बात नहीं सुनेंगे और निस्तारण नहीं कराएंगे, वे धरना खत्म नहीं करेंगी। धरने को भूख हड़ताल में बदलने की भी चेतावनी दी। करीब डेढ़ घंटे बाद थाने पहुंची सीओ सेकेंड सीमा यादव ने फरहत से बात की। उन्हें आश्वासन दिया कि मोइन सिद्दीकी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फरहत कोई और रिपोर्ट कराना चाहें तो वह भी दर्ज की जाएगी। इसके बाद फरहत ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटी कटवा के खिलाफ दी नई तहरीर
फरहत नकवी ने देर रात किला थाने में मोइन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा के खिलाफ एक और तहरीर दे दी। फरहत का कहना था कि डेढ़ साल पहले उनकी चोटी काटने पर मोइन सिद्दीकी ने 11 हजार इनाम की घोषणा की थी। इस मामले में रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। अब दोबारा उन्हें सार्वजनिक तौर पर धमकियां दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह तीन दिन के अंदर उन्हें देश से निकालने का एलान कर रहा है। कह रहा है कि वे मुसलमान ही नहीं हैं, उन्हें काफिर बता रहा है। पहले भी रास्ते में मिलने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देता रहा है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। हालांकि रात दस बजे इंस्पेक्टर किला ने बताया कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर से कहा- कॉल क्यों नहीं उठाते हैं आज
फरहत ने किला इंस्पेक्टर को इस बात पर भी आड़े हाथ लिया कि वह उनकी कॉल ही रिसीव नहीं करते हैं। फरहत ने कहा कि कई बार उन्होंने इसे उनकी व्यस्तता मानकर ध्यान नहीं दिया लेकिन अब यह उनका स्थाई रवैया बन गया है। बोलीं, इंस्पेक्टर का महिलाओं को लेकर रवैया भी ठीक नहीं है। दूसरे थानों में भी महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को हल्के में लिया जा रहा है। उनकी शिकायतें फेंक दी जाती हैं और अभद्रता करके उन्हें भगा दिया जाता है। उनका संगठन इस जुल्म के खिलाफ आंदोलन करेगा।

इंस्पेक्टर बोले- महिलाओं को देते हैं इज्जत
इंस्पेक्टर डीसी शर्मा का कहना था कि फरहत महिलाओं को सम्मान न दिए जाने का उनके थाने का एक भी उदाहरण नहीं दे सकीं। फरहत को बता दिया गया है कि सही काम के लिए वे कभी भी थाने आ सकती हैं या कॉल कर सकती हैं। उनका यह कहना ठीक नहीं है कि उनकी कॉल रिसीव नहीं की जाती। हो सकता है कि कभी व्यस्त होने की वजह से कॉल न रिसीव हुई हो।


- फरहत नकवी अपनी समस्याओं को लेकर किला थाने आई थीं। उनसे बात की गई। बता दिया गया कि सभी जायज बातों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वे संतुष्ट होकर चली गईं। - सीमा यादव, सीओ टू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed