फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers protest against the mandatory TET requirement torchlight processions held in Bareilly

TET News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, बरेली और शाहजहांपुर में निकाला मशाल जुलूस

Mon, 13 Apr 2026 09:34 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली/शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली/शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 09:34 PM IST
सार

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों ने सोमवार को मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने बताया कि टीईटी की अनिवार्यता को जबरन थोपना गया है, यह न्यायसंगत नहीं है।

विज्ञापन
Teachers protest against the mandatory TET requirement torchlight processions held in Bareilly
शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले बरेली जिले के समस्त शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की बाध्यता के विरोध में सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। बिशप मंडल इंटर कॉलेज से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क तक निकाले गए मशाल जुलूस के दौरान शिक्षकों ने सरकार की नीतियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए तर्क दिया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत टीईटी की व्यवस्था 23 अगस्त 2010 के बाद प्रभावी हुई है। ऐसे में जो शिक्षक इस तिथि से काफी पहले से सेवा में हैं, उन पर इसे जबरन थोपना न्यायसंगत नहीं है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विभिन्न वक्ताओं ने बारी-बारी से शिक्षकों की समस्याओं और विसंगतियों को रखा। 

विज्ञापन


नरेश गंगवार ने कहा कि किसी भी नियुक्ति के नियम प्रक्रिया शुरू होने से पहले तय होते हैं, लेकिन यहां बीच में नए नियम लागू कर अनुभवी शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। भानु प्रताप सिंह, विनोद शर्मा, मानवेंद्र यादव, तेजपाल मौर्य, बलवीर सिंह, चित्र सेन, हरीश, डॉ. योगेश शर्मा, मुनीश कुमार गंगवार, संजीव मल्होत्रा, दीपाली सक्सेना, सतेंद्र पाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, यूटा, महिला शिक्षक संघ, टीएससीटी, अटेवा, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, एससी-एसटी शिक्षक संघ, बेसिक शिक्षक एसोसिएशन, शिक्षामित्र संघ और उर्दू शिक्षक संघ सहित तमाम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Teachers protest against the mandatory TET requirement torchlight processions held in Bareilly
शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस - फोटो : संवाद

शाहजहांपुर में भी शिक्षकों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर में शिक्षक संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर टीईटी की अनिवार्यता का विरोध जताया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सतेंद्र कटियार को दिया। सोमवार को शाम करीब चार बजे शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी जीआईसी के खेल मैदान पर एकत्रित हुए। यहां विरोध सभा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि किसी भी विभाग में भर्ती या नियुक्ति के समय सेवा शर्तें बनाई जाती हैं। उसके अनुसार ही कार्रवाई होती है। भर्ती के कई साल बाद में कोई नया नियम बनाकर लागू नहीं होता है। कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग ने टीईटी की अनिवार्यता को थोप दिया। इसे शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। तीन मई को सभी शिक्षक लखनऊ के ईको गॉर्डन में प्रदेशव्यापी शिक्षक बचाओ महारैली में शामिल होंगे। 

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद, अटेवा के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, टीचर सेल्फ केयर टीम के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल मिश्रा, बीटीसी शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल और जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य, रत्नाकर दीक्षित ने विचार रखे। इसके बाद शिक्षक मशाल जुलूस लेकर नारेबाजी करते हुए निकले। मशाल जुलूस का समापन शहीद उद्यान के पास हुआ। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल मिश्रा, हरवीर सिंह, गौरव पांडेय, अनिल पाठक, अंकुर त्रिपाठी, अनंत वाजपेयी, विनोद कश्यप, अवनीश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed