फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tax

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को घेरने की तैयारी

Mon, 05 Jan 2015 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 05 Jan 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
tax
टैक्स बिलों में लाखों की हेराफेरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस घपले में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर को जांच में क्लीन चिट दे दिए जाने के विरोध में मेयर और पार्षद अध्याचित बैठक बुलाने की तैयारी कर रहे हैं। यह बैठक कार्यकारिणी की बैठक से पहले या बाद में बुलाई जा सकती है।
विज्ञापन

27 दिसंबर 2014 की बोर्ड बैठक में अवैध वसूली कर स्टेशन रोड स्थित एक होटल का बिल 7.78 लाख से कम कराकर 1.82 लाख कर देने का मामला गूंजा था। मेयर ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर पर बिल कम करने के बदले अवैध वसूली करने का खुला आरोप लगाया था लेकिन इसके बावजूद अपर नगर आयुक्त ने जांच में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को क्लीन चिट दे दी। इस मामले को सिर्फ कर अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करके निपटा देने से मेयर और न पार्षद दोनों ही संतुष्ट नहीं हैं। पार्षदों में अवैध वसूली के लिए दोषी सभी अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए 12 जनवरी को प्रस्तावित कार्यकारिणी बैठक से पहले या बाद में अध्याचित बैठक बुलाने पर मंथन चल रहा है। नगर निगम अधिनियम की धारा 89 (2) के तहत टैक्स वसूली में घपले पर चर्चा के लिए इसी माह अध्याचित बैठक बुलाई जा सकती है। बैठक का एजेंडा कार्यकारिणी के एजेंडे के साथ लाने की तैयारी है।
विज्ञापन


क्या है अध्याचित बैठक
बोर्ड या कार्यकारिणी के तिहाई सदस्य विशेष परिस्थितियों किसी मुद्दे पर विचार करने के लिए अध्याचित बैठक बुलाने का नोटिस देते हैं। महापौर को उस नोटिस पर नगर आयुक्त की सहमति से बैठक बुलाने का एजेंडा जारी करना होता है। अध्याचित बैठक में चर्चा के बाद हुए निर्णय पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा जा सकता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अध्याचित बैठक बुलाने का अधिकार महापौर का है। वह पार्षदों की मांग पर अध्याचित बैठक बुला सकते हैं। हमें अभी इस बैठक की जानकारी नहीं है। -सच्चिदानंद सिंह, अपर नगर आयुक्त

टैक्स वसूली में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी की संदिग्ध भूमिका पर चर्चा के लिए अध्याचित बैठक का एजेंडा कार्यकारिणी के एजेंडे में नत्थी करने जा रहे हैं। अध्याचित बैठक में अप्रैल से दिसंबर 2014 तक कामर्शियल टैक्स बिल वसूली पर चर्चा होगी। -राजेश अग्रवाल, नेता सपा समर्थित पार्षद दल

अध्याचित बैठक की बात जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है। टैक्स वसूली में भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों पर कार्रवाई बिना अध्याचित बैठक के भी हो सकती है। सब मिलकर भ्रष्ट अफसरों को बचाने में लगे हैं और शहर को मूर्ख बना रहे हैं। -विकास शर्मा, नेता भाजपा पार्षद दल


टैक्स वसूली में घपले पर चर्चा के लिए पार्षद अगर अध्याचित बैठक बुलाने की मांग करते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। अगर पार्षदों का पत्र मिलता है तो इस पर विचार करेंगे। -डा. आईएस तोमर, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed