फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tauqeer Raza attacks on government in Bareilly over T Raja statement

Bareilly: तौकीर रजा का सरकार पर हमला- नुपुर शर्मा पर कार्रवाई न करने का नतीजा भाजपा विधायक टी राजा का बयान

Wed, 24 Aug 2022 06:29 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 24 Aug 2022 06:29 PM IST
सार

तौकीर रजा ने कहा कि टी राजा को गिरफ्तार कर छोड़ा जाना न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। हम कानून में विश्वास रखते हैं लेकिन जिस तरह बार-बार हमारी भावनाओं को आहत किया जा रहा है, इस से गुस्सा और नाराजगी है।

विज्ञापन
Tauqeer Raza attacks on government in Bareilly over T Raja statement
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा है कि पिछले दिनों नुपुर शर्मा ने पैगंबर मुहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी की, जिस के बाद नुपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था लेकिन सरकार ने उसे गिरफ्तार नही किया। उसी का नतीजा है कि भाजपा विधायक टी राजा ने पैगंबर मुहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी की। इससे मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं।

विज्ञापन


यहां आयोजित प्रेस वार्ता में तौकीर रजा ने कहा कि टी राजा को गिरफ्तार कर छोड़ा जाना देश-दुनिया में हमारी न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। टी राजा को फौरन गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मौलाना ने कहा कि हम कानून में विश्वास रखते हैं लेकिन जिस तरह बार-बार हमारी भावनाओं को आहत किया जा रहा है, इस से गुस्सा और नाराजगी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं फोरन ऐसा कानून बनना चाहिए जिसमे कोई भी किसी धर्म की भावनाएं आहत करे तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि केंद्र सरकार की नीयत साफ नही है। वह सबका विश्वास नीति पर काम नही कर रही है। अगर केंद्र सरकार कानून नही बनाती है तो हम गैर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे कि वह अपने प्रदेशों में ऐसा कानून लाएं, जिस से कोई किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न कर सके। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारें इस पर कानून बनाने की पहल करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्किस बानो के दोषियों को छोड़ने से महिलाओं का अपमान हुआ- तौकीर

बिल्किस बानो केस के दोषियों को छोड़े जाने पर मौलाना ने कहा कि कातिलों, दुष्कर्मियों को छोड़ा जाना और फूल-मालाओं से उनका स्वागत करना साबित करता है कि धर्म के आधार पर मुसलमानों के मानसिक उत्पीड़न के लिए यह सब किया गया। सच यह है कि इससे मुसलमानों का मानसिक उत्पीड़न नही हुआ बल्कि देश की महिलाओं का अपमान हुआ। इसे लेकर महिलाओं में गुस्सा-नाराजगी के साथ डर भी घर कर गया है। हम मांग करते हैं कि बिल्किस बानो केस के दोषियों को फौरन गिरफ्तार किया जाए। अगर गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम संवैधानिक अधिकार के तहत धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed