फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Target set for NQAS certification of 76 Arogya Mandirs; 28 have passed the assessment.

Bareilly News: 76 आरोग्य मंदिरों के एनक्वॉस प्रमाणन का लक्ष्य, 28 परीक्षा में पास

Sun, 14 Jun 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Target set for NQAS certification of 76 Arogya Mandirs; 28 have passed the assessment.
बरेली। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (एएएम) को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वॉस) पर परखा जा रहा है। दिसंबर 2026 तक 76 आरोग्य मंदिरों के प्रमाणन का लक्ष्य है। फिलहाल, 47 आरोग्य मंदिरों के आवेदन राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए भेजे गए थे। इनमें से पांच अस्वीकृत हो गए। 28 केंद्रों को प्रमाणपत्र मिला है। 14 काे परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 381 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। इनमें 178 केंद्रों का आंतरिक मूल्यांकन हो चुका है। 63 केंद्रों ने आंतरिक मूल्यांकन में 70 फीसदी, 48 केंद्र पुनर्मूल्यांकन या राज्य स्तरीय मूल्यांकन में 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर चुके हैं। 47 आरोग्य मंदिर के आवेदन सक्षम (सक्षम) पोर्टल से राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए भेजे गए थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) की ओर से मूल्यांकन के बाद प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। दो अन्य आरोग्य मंदिरों का राष्ट्रीय मूल्यांकन जून-जुलाई में प्रस्तावित है। गुणवत्ता के मामले में नवाबगंज, फरीदपुर, रामनगर, भोजीपुरा, भमोरा के आरोग्य मंदिर आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


नवाबगंज सबसे आगे, बहेड़ी में शुरुआत का इंतजार
नवाबगंज में दस आरोग्य मंदिरों के एनक्वॉस प्रमाणन का लक्ष्य है। रामनगर में नौ, भोजीपुरा, भमोरा में आठ-आठ केंद्रों कतार में हैं। बहेड़ी का कोई केंद्र सूची में शामिल नहीं है पर चार केंद्रों ने आंतरिक मूल्यांकन में 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। फरीदपुर के आठ और फतेहगंज पश्चिमी के सात केंद्रों ने आंतरिक मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों को मिला प्रमाण पत्र
महिला अस्पताल, तिलियापुर, विक्रमपुर, बादशाह नगर, रहपुरा, सिमेरा, जोखनपुर, रसुइया, वाहनपुर, मैनी, तराखास, बसई, रुस्तमनगर, मानपुर, अंजनी, सेंथल, नबीनगर, गौतारा, भरतौल, यूपीएचसी सीबीगंज, मढ़ीनाथ, पचपेड़ा, पिपरथरा, रहमानपुर, बलई, बेहटा बुजुर्ग, रायपुर हंस, सुभाषनगर।


वर्जन
एनक्वॉस प्रमाणन से केंद्रों में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की मिलने वाली सुविधाओं, रिकॉर्ड प्रबंधन और इलाज की गुणवत्ता के बारे में पता चलता है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed