फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tantrik duped rs five lakhs by pretending treasure in house of couple in bareilly

'जमीन में खजाना दबा है': बरेली में तांत्रिक ने घर में कराई खोदाई, फिर हुआ ऐसा कि दंपती के उड़ गए होश

Tue, 12 Nov 2024 05:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 05:12 PM IST
सार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में बल्लिया गांव निवासी दंपती से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। तांत्रिक ने उनके घर में खजाना होने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर वह रकम गंवा बैठे थे। 
 

विज्ञापन
tantrik duped rs five lakhs by pretending treasure in house of couple in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में तांत्रिक ने दंपती को उनके घर में खजाना होने का झांसा दिया, जिससे वह उसकी बातों में आ गए। तांत्रिक ने अपने चेले को साथ लेकर दंपती के घर में खोदाई कराई। इसी दौरान दंपती को बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर तांत्रिक और उसके चेले को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


ऐसे फंसाया जाल में 
गांव बल्लिया निवासी शान मोहम्मद के मुताबिक देवरनिया थाना क्षेत्र निवासी तांत्रिक सादिक अली ने उनसे दोस्ती की। उसने उनके घर में खजाना दबे होने की बात कही। सादिक ने कहा कि तंत्र-मंत्र की क्रिया से यह खजाना मिलेगा। इसके लिए पांच लाख रुपये हांडी में रखने होंगे। शान मोहम्मद और उनकी पत्नी तांत्रिक के झांसे में आ गए। उन्होंने पांच लाख रुपये की व्यवस्था कर हांडी में रखे और सादिक को सूचित किया। 

विज्ञापन

tantrik duped rs five lakhs by pretending treasure in house of couple in bareilly
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

दंपती को बेहोश कर रकम उड़ाई
तांत्रिक सादिक अली अपने चेले शेर खान के साथ शान मोहम्मद के घर पहुंचा। उनके घर में तीन फीट तक खोदाई करवाई। फिर इत्र बताकर कुछ छिड़का, जिससे शान मोहम्मद और उसकी पत्नी बेहोश हो गए। इसके बाद तांत्रिक और उसका चेला रकम लेकर फरार हो गया। जब शान मोहम्मद को होश आया तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। 

आरोपियों को भेजा गया जेल 
पीड़ित ने भमोरा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने इस घटनाक्रम का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि तांत्रिक और उसके चेले को जेल भेज दिया गया है। एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed