फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Taking a smack from Bareilly and supplying in Dehradun, smuggler arrested

बरेली से स्मैक ले जाकर देहरादून में करता था सप्लाई, तस्कर गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2020 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Taking a smack from Bareilly and supplying in Dehradun, smuggler arrested
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कार से स्मैक बरामद, फतेहगंज पश्चिमी और देहरादून के तस्कर समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। देश भर में स्मैक की मंडी के रूप में चर्चित फतेहगंज पश्चिमी से दूसरे प्रदेशों में हो रही स्मैक तस्करी एक बार फिर सामने आई है। बरेली से होकर देहरादून में स्मैक तस्करी करने वाले एक तस्कर को सुभाष नगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी फतेहगंज पश्चिमी से स्मैक लेकर दूसरी डिलीवरी लेने भमोरा की ओर जा रहा था। हांलाकि, उसके साथ डिलीवरी देने वाला फतेहगंज पश्चिमी निवासी एक अन्य तस्कर भागने में कामयाब हो गया। कैरियर के रूप में काम कर रहे आरोपी के अलावा उससे काम करवाने वाले व्यक्ति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
शनिवार सुबह सुभाषनगर चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह टीम के साथ बदायूं रोड पर चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, नेकपुर पुल की ओर से एक सफेद रंग की कार आ रही थी। कार चालक ने पुलिस को देखकर कार बैक की और भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि इस बीच पीछे की सीट पर बैठा एक व्यक्ति भाग गया और कार चला रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार से 155 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी ने अपना नाम संजीव निवासी गुमानी वाला कॉलोनी ऋषिकेश बताया। वह मूल रूप से बदायूं के उसहैत थाने के खेड़ा जलालपुर गांव का निवासी था जो कई साल पहले ऋषिकेश में बस गया था। फरार आरोपी का नाम फतेहगंज पश्चिमी निवासी फैजान बताया। संजीव ने बताया कि वह यह स्मैक अपने मालिक देहरादून निवासी मोहन को देता है। मोहन कई साल से उसे व अन्य युवकों को भेजकर फतेहगंज से स्मैक मंगवा चुका है। वहां से वह पुड़िया बनाकर छात्रों व अन्य ग्राहकों को बेचता है। उसके साथ बैठा फैजान उसे स्मैक की एक और डिलीवरी दिलाने के लिए भमोरा ले जा रहा था। बरामद हुई स्मैक भी फैजान ने ही दी थी।
विज्ञापन

‘सुभाष नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार और माल जब्त कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।’ - डॉ. संसार सिंह, प्रभारी एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed