फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   System fails in storm-rain test

Bareilly News: आंधी-बारिश के टेस्ट में सिस्टम फेल

Wed, 13 May 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
System fails in storm-rain test
बरेली। मंगलवार सुबह जिले में 72 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज आंधी और बारिश ने शहर में तबाही मचाई। आधे घंटे के कुदरती कहर से 15 से अधिक विशाल पेड़ उखड़ गए और कई यूनीपोल सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। कई वाहन पेड़ों के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हुआ।
विज्ञापन

आरटीओ रोड पर एक चलती कार पर पेड़ गिरने से अमनदीप सिंह बिंद्रा मामूली रूप से घायल हुए। उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्टेडियम रोड पर भी एक खड़ी कार पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई। तेज हवा के कारण सेटेलाइट, चौकी चौराहा, पीलीभीत रोड और ईसाइयों की पुलिया के पास लगे यूनीपोल भी गिर गए।
विज्ञापन

आंधी और पेड़ों के गिरने के चलते शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला। नगर निगम के कर्मचारी दिनभर जेसीबी मशीनों की सहायता से गिरे हुए पेड़ों को हटाकर अवरुद्ध सड़कों को खोलने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर गार्डन, विकास भवन रोड, स्टेडियम रोड और डेलापीर जैसे इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली के तार भी टूट गए। इससे घंटों तक आपूर्ति बाधित रही। प्रशासन अब नुकसान का आकलन करने और व्यवस्थाओं को सामान्य बनाने की कोशिश में जुटा है।



जलभराव से निगम के दावों की खुली पोल
मंगलवार को हुई तेज बारिश ने नगर निगम के उन दावों की हवा निकाल दी, जिसमें जलभराव न होने की बात कही गई थी। आधे घंटे की बारिश के बाद शहर का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न नजर आया, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हजियापुर क्षेत्र, राजेंद्र नगर और मॉडल टाउन जैसे पॉश इलाकों में भी जलभराव हो गया। सुभाषनगर पुलिया के नीचे भी बारिश का पानी भर गया, जिससे स्कूली बच्चों को घुटनों तक भरे पानी से गुजरना पड़ा।

यह संसाधन निगम ने किए प्रयोग
- 2 मुख्य माली



- 24 माली



- 2 सुपरवाइजर



- 1 जेई



- 1 एई


- 6 ट्रैक्टर-ट्राॅली



- 3 जेसीबी



- 27 लोकेशन पर निगम को शिकायत मिली जिसमें से 14 का निस्तारण कर दिया गया। बाकी पर काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed