फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swine flu - category C do not have the viral negligence

स्वाइन फ्लू - कैटेगरी ‘सी’ का वायरल हो तो न करें लापरवाही

Fri, 12 Feb 2016 01:42 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 12 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Swine flu - category C do not have the viral negligence
बरेली। स्वाइन फ्लू का डर अस्पतालों के लिए कमाई का जरिया न बने, इसके लिए गाइड लाइन आ गई है। सीएमओ डॉ. विजय यादव ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से गाइडलाइन आ गई है। इसमें कहा गया है कि जब वायरल ‘सी’ कैटेगरी का हो, तभी मरीज को अस्पताल में भर्ती किया जाए। ‘ए’ और ‘बी’ कैटेगरी में मरीज को घर में ही सुरक्षित रखकर इलाज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू ने मंडल में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अब तक 16 नमूने लिए गए हैं, जिनमें से पांच में स्वाइन फ्लू पाया गया। तीन मौतों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। एक अन्य मौत के बारे में कहना है कि मरीज में  स्वाइन फ्लू नहीं पाया गया। अब तक लखीमपुर खीरी की 31 वर्षीय महिला और दो बच्चियों की मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू का पूरा इलाज मौजूद है। निजी चिकित्सालय भी इसे लेकर ज्यादा अफवाह न फैलाएं।
विज्ञापन


- कैटेगरी के मायने
‘ए’ कैटेगरी- बुखार, खांसी, खराश
इस कैटेगरी के मरीज आम फ्लू की तरह ही देखे जाएंगे। इनको भर्ती करने और टेमी फ्लू देने की जरूरत नहीं है। जांच के लिए नमूने ले सकते हैं।
क्या करें मरीज- इलाज करवाएं, घर पर रहें, भीड़ में न जाएं, खानपान में कमी न करें

‘बी’ कैटेगरी- बुखार, खांसी, खराश के साथ हाई रिस्क
आम फ्लू के साथ बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिला, डायबिटीज के मरीज, टीबी व एचआईवी पीड़ित (जिनकी इम्युनिटी कम होती है) चपेट में आ सकते हैं। इनको भी भर्ती करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें मरीज- चिकित्सक की निगरानी में इलाज करवाएं, बाहर न जाएं, खानपान का ध्यान रखें।

‘सी’ कैटेगरी- सीने में दर्द, बलगम में खून, सांस में तकलीफ
इस कैटेगरी के मरीज को आम फ्लू के लक्षण के साथ ही सीने में दर्द, बलगम में खून, ब्लड प्रेशर कम होना, सांस में तकलीक होती है। इनको भर्ती करना जरूरी है। नमूने लेते ही टेमी फ्लू दें और पूरा इलाज करें।

क्या करें मरीज- अस्पताल में भर्ती होना जरूरी, खानपान का ध्यान रखें।

 निजी अस्पताल न दें स्टेरायड
जेडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल मरीज को स्टेरायड बिल्कुल न दें। इस बीमारी को काबू करने के लिए स्टेरायड देते हैं जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और मरीज की दिक्कत बढ़ जाती है।

निजी अस्पताल कहें, स्वाइन फ्लू है तो फोन करें
सीएमओ- 9412289011
एसीएमओ- 7217255318
आईडीएसपी- 9412602773
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed