फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swara Bhasker Fahad Ahmad Walima In Resort Bareilly

Swara-Fahad: बरेली के आलीशान रिसोर्ट में हुआ स्वरा-फहद का दावत-ए-वलीमा, आज जाएंगी अपनी ससुराल

Mon, 20 Mar 2023 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Mar 2023 12:04 AM IST
सार

स्वरा भास्कर ने कुछ दिनों पहले मूल रूप से बहेड़ी के रहने वाले फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी। रविवार को बरेली के आलीशान रिसोर्ट में दावत-ए-वलीमा हुआ। 

विज्ञापन
Swara Bhasker Fahad Ahmad Walima In Resort Bareilly
स्वरा और फहद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कुछ हफ्ते पहले समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की थी, जिसकी घोषणा के बाद से उन्होंने सबको हैरान कर दिया था। इसके कुछ दिनों बाद स्वरा और फहद ने दिल्ली में शादी का रिसेप्शन रखा। 
विज्ञापन


इसी सिलसिले में रविवार को बरेली के इज्जतनगर के एक होटल में रिसेप्शन रखा गया। इसमें बहेड़ी सहित जिले के गणमान्य लोग जुटे। स्वरा ने बहेड़ी के जिरार अहमद के पुत्र फहाद से मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। सोमवार सुबह वह बहेड़ी पहुंचेंगी। बहेड़ी के लोग अपनी बहू का स्वागत करने के लिए पलक-पांवड़े बिछाए हैं।
विज्ञापन

रात साढ़े बजे होटल पहुंचीं स्वरा

स्वरा भास्कर अपने शौहर फहद के साथ रात साढ़े नौ बजे होटल पहुंची। इसके बाद पार्टी शुरू हुई। इस दौरान नवविवाहित जोड़े के साथ सेल्फी लेने वालों को भीड़ लगी रही। स्वरा दिल्ली से सीधे बरेली पहुंचीं। 

मंच पर पहुंचते ही स्वरा ने मुंबइया स्टाइल में सभी का धन्यवाद किया तो वहां मौजूद बहेड़ीवासियों ने भी तालियों से उनका अभिवादन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन सहित बरेली की तमाम हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed