फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami Chinmayananda case SIT reaches SS Law college to reopen sealed hostel room

स्वामी चिन्मयानंद मामला: हॉस्टल के सील कमरे की जांच करने छात्रा के कॉलेज पहुंची एसआईटी

Tue, 10 Sep 2019 12:46 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 10 Sep 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Swami Chinmayananda case SIT reaches SS Law college to reopen sealed hostel room
मुमुक्षु आश्रम के पास एसआईटी - फोटो : अमर उजाला

स्वामी चिन्मयानंद और छात्रा मामले में अदालत के आदेश पर गठित एसआईटी लगातार अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। छात्रा और चिन्मायानंद दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को एसआईटी एक बार फिर एसएस लॉ कॉलेज पहुंची और छात्रा के सील कमरे को खुलवाकर छानबीन की। 

विज्ञापन


एसआईटी हॉस्टल के कमरे से तमाम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। कमरे के अलावा हॉस्टल के माहौल पर भी टीम की नजर बनी हुई है। कॉलेज पहुंच कर एसआईटी ने हॉस्टल की वॉर्डन और अन्य लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले आरोप लगाने वाली छात्रा ने सोमवार को पहली बार सबके सामने आकर पत्रकारों से बातचीत की थी। इस दौरान उसने दावा किया कि वह पिछले एक साल से दुष्कर्म व शोषण का शिकार हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही छात्रा ने दावा किया था कि यूपी पुलिस स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। छात्रा ने आरोप लगाया कि कॉलेज में और भी छात्राएं हैं, जिनके साथ स्वामी ने इसी तरह की हरकतें की हैं, लेकिन वह पहली लड़की है, जिसने स्वामी के खिलाफ आवाज उठाई है। छात्रा ने कहा कि उसके पास सबूत हैं और वह समय आने पर सारे सबूत पेश करेगी। छात्रा ने कहा कि एसआईटी ने उससे व उसके पिता से 11 घंटे तक पूछताछ की। 


उसने कहा कि उसे एसआईटी की पूछताछ से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन आरोपी स्वामी चिन्मयानंद से अभी तक न तो पूछताछ की गई और न ही उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि उससे कई चरण में पूछताछ हो चुकी है। छात्रा ने आरोप लगाया कि जब उसके पिता ने चौक कोतवाली में तहरीर दी थी तब डीएम ने उसके पिता को धमकाया था। उसने डीएम पर भी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed