{"_id":"6307e797697735315209e55e","slug":"super-hospital-to-be-built-in-bareilly-in-15-districts-affected-by-lumpy-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lumpy Virus : लंपी वायरस से यूपी के 15 जिले प्रभावित, बरेली में बनेगा सुपर अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lumpy Virus : लंपी वायरस से यूपी के 15 जिले प्रभावित, बरेली में बनेगा सुपर अस्पताल
Fri, 26 Aug 2022 02:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:50 AM IST
सार
Lumpy Virus : उत्तर प्रदेश में भी इसका संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 15 जिले प्रभावित हैं। इससे बचाव के लिए बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बरेली में गंभीर पशुओं के इलाज के लिए सुपर अस्पताल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम को इसके लिए जगह चिन्ह्ति करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों में पशुओं में लंपी वायरस फैल गया है। उत्तर प्रदेश में भी इसका संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 15 जिले प्रभावित हैं। इससे बचाव के लिए बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बरेली में गंभीर पशुओं के इलाज के लिए सुपर अस्पताल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम को इसके लिए जगह चिन्ह्ति करने को कहा गया है। आईवीआरआई में भी इस अस्पताल का संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि झांसी, आगरा, बरेली, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के 15 जिले लंपी वायरस से प्रभावित हैं। बरेली का पड़ोसी जिला बिजनौर काफी प्रभावित है। वहां पशुओं की मौत भी हुई हैं। बरेली में अधिकारियों को समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे राज्यों से पशुओं की उत्तर प्रदेश में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पशु मेलों और नखासों पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के पास वैक्सीन की 17.50 लाख डोज उपलब्ध हैं। 29 अगस्त से तीन सितंबर तक वैक्सीन लगाने के लिए अभियान चलेगा। वैक्सीन की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। टोल फ्री नंबर 18001805141 पर पशुपालक पशुओं के रोग से संबंधित जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन