फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sugar mills of Bareilly division owe farmers more than Rs 616 crore

UP News: बरेली मंडल की चीनी मिलों पर किसानों के 616.41 करोड़ रुपये बकाया, जारी किए नोटिस

Fri, 28 Feb 2025 07:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2025 07:21 AM IST
सार

होली का त्योहार नजदीक है, लेकिन चीनी मिलें किसानों का गन्ना भुगतान दबाए बैठी हैं। बरेली मंडल की चीनी मिलों पर 616.41 करोड़ रुपये बकाया है, जबकि खरीद के 14 दिन के अंदर भुगतान का नियम है।

विज्ञापन
Sugar mills of Bareilly division owe farmers more than Rs 616 crore
फाइल फोटो

विस्तार

चीनी मिलें बरेली मंडल के किसानों का 616.41 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान दबाए बैठी हैं। कई बार मांग के बाद भी भुगतान खातों में नहीं भेजा जा रहा। इसको लेकर अब उप गन्ना आयुक्त ने बकायेदार चीनी मिलों के नाम नोटिस जारी किए हैं। उनसे बकाया भुगतान का शेड्यूल मांगा गया है। शेड्यूल का पालन न करने पर आरसी जारी करने की बात कही है।

विज्ञापन


जिले में नवाबगंज की ओसवाल चीनी मिल ने इस साल खरीदे गए गन्ने का एक भी रुपया किसानों को नहीं दिया है। चीनी मिल पर बीते पेराई सत्र का भी 23 करोड़ रुपये बकाया है। कुल बकायेदारी 55 करोड़ की है। बहेड़ी की केसर चीनी मिल ने जिन किसानों से गन्ना खरीदा है, उनमें से 84.55 प्रतिशत को भुगतान नहीं किया है। चीनी मिल पर कुल 176.35 करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन


गन्ना क्रय अधिनियम के तहत खरीद के 14 दिन के अंदर भुगतान का नियम है। लेकिन अधिकतर चीनी मिलों ने इसका पालन नहीं किया। जिले में फरीदपुर और मीरगंज को छोड़ दें तो सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा, नवाबगंज की ओसवाल और बहेड़ी की केसर चीनी मिल, तीनों ही समय पर भुगतान नहीं कर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने बताया कि फिलहाल बकायेदार चीनी मिलों से भुगतान का शेड्यूल मांगा गया है। शेड्यूल पर अमल न होने पर आरसी (वसूली सर्टिफिकेट) जारी कर भू राजस्व की भांति बकाया वसूली की संस्तुति करेंगे। 


(बजाज ग्रुप की चीनी मिलों में इस पेराई सत्र में गन्ना देने वाले 85 प्रतिशत से अधिक किसानों का गन्ना मूल्य फंसा हुआ है)
 

जनपदवार बकाया का विवरण
बरेली जिले की चीनी मिलों पर 192 करोड़ 23 लाख, पीलीभीत की चीनी मिलों पर 165 करोड़ 20 लाख रुपये का बकाया है। शाहजहांपुर में 146 करोड़ 46 लाख, बदायूं में 69 करोड़ 35 लाख रुपये की देनदारी चीनी मिलों पर है। कासगंज की न्योली शुगर मिल पर 43 करोड़ 38 लाख रुपये बकाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed