फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suffocating in winter... 120 patients reached emergency in five days, 17 admitted

Bareilly News: सर्दियों में घुट रहा दम... पांच दिन में 120 मरीज इमरजेंसी पहुंचे, 17 भर्ती

Sun, 21 Dec 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Suffocating in winter... 120 patients reached emergency in five days, 17 admitted
बरेली। कड़ाके की ठंड ने सांस रोगियों की तकलीफ बढ़ा दी है। सामान्य दिनाें के सापेक्ष गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती होने वाले सांस रोगियों की तादाद तीन गुना तक पहुंच गई है। सोमवार से शुक्रवार तक 120 मरीज इमरजेंसी पहुंचे। इनमें से 17 को भर्ती किया गया। गंभीर हालत में दो मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. गजेंद्र के मुताबिक, ठंड की वजह से श्वासनली में सूजन और सिकुड़न होती है। इससे सांस लेने में परेशानी होती है। कोहरे और धुंध के साथ हवा में तैर रहे प्रदूषण के कण सांस से शरीर में प्रवेश कर संक्रमण की वजह बनते हैं। फंगस, धूल के कण, पालतू पशुओं की रूसी, हीटर, ब्लोअर की गर्म हवा, सिगरेट, अंगीठी के धुएं से वायुमार्ग में जलन होती है। यह पूर्व में सांस रोगी रहे लोगों को तेजी से चपेट में लेती है। इससे सांस फूलने लगती है। चक्कर आने लगते हैं। रक्त प्रवाह प्रभावित होने से घबराहट होती है।
विज्ञापन

ईएमओ ने बताया कि शनिवार दोपहर बंशीनगला निवासी 50 वर्षीय जगदीश को परिजन गंभीर हालत में लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने देखा और तत्काल सीटी स्कैन के लिए रेफर कर दिया। सीटी स्कैन रिपोर्ट में फेफड़ों में संक्रमण का पता चला। इसके बाद इन्हें रेस्पिरेटरी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed