फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sub-Inspector of Subhashnagar beat nephew of Amla chairman

सुभाषनगर के दरोगा ने आंवला चेयरमैन के भतीजे को पीटा

Sat, 25 Jul 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector of Subhashnagar beat nephew of Amla chairman
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

जीप में डालकर चौकी ले गया और वहां भी बुरी तरह पीटा, चेयरमैन ने छुड़ाया
विज्ञापन

एसपी सिटी से मिले चेयरमैन ने दरोगा पर लगाए आरोप, सोमवार को होगी जांच

बरेली। पार्षद के साथ मारपीट कर चुके सुभाषनगर थाने के दरोगा ने अब आंवला चेयरमैन के भतीजे को पीटकर गाड़ी में डाल लिया। चेयरमैन के भतीजे ने चालान को लेकर दरोगा से कुछ सवाल कर दिए थे। चेयरमैन ने भतीजे के साथ एसपी सिटी से मिलकर मामले की शिकायत की। उन्होंने सोमवार को जांच के लिए बुलाया है।

थाना अलीगंज के किदौना निवासी शशांक सक्सेना आंवला चेयरमैन संजीव सक्सेना के भतीजे हैं। वह आंवला नगर पालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। शशांक बृहस्पतिवार को कार्यालय के काम से अपने मित्र के साथ बरेली आए थे। नेकपुर में चेकिंग के दौरान सुभाषनगर थाने के दरोगा ने उनकी बाइक रुकवा ली। दरोगा ने हेलमेट के नाम पर शशांक से पांच सौ रुपये का जुर्माना ले लिया, लेकिन रसीद ढाई सौ रुपये की थमा दी। शशांक ने इस बाबत दरोगा से सवाल किया तो उसने पिटाई करने के बाद शशांक को जीप में डाल लिया। सुभाषनगर चौकी ले जाकर फिर उनकी पिटाई की। जानकारी मिलने पर आंवला चेयरमैन ने थाने आकर शशांक को छुड़वाया। इसके बाद वह शशांक को लेकर एसपी सिटी रविंद्र कुमार से मिले। उन्होंने पूरी बात सुनी। अब सोमवार को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed