फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students of 92 colleges reached zonal festival started in SRMS

एसआरएमएस में शुरू हुए जोनल फेस्टिवल में पहुंचे 92 कॉलेजों के विद्यार्थी

Mon, 10 Feb 2020 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students of 92 colleges reached zonal festival started in SRMS
एसआरएमएस में सांस्कृति कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। जोश से सराबोर युवा। हर विधा में खुद को इक्कीस साबित करने की होड़। गीत, संगीत, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक जैसी 22 प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने को आतुर यह युवा एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में आयोजित जोनल फेस्टिवल में सोमवार को दिखाई दिए। जोनल फेस्टिवल की शुरूआत 13वीं सदी के सूफी संत अमीर खुसरो के लिखे भजन ‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके...’ को स्वर देकर संगीतज्ञ डॉ. मंजू रानी ने की।
विज्ञापन

डॉ. एपीजेएके टेक्निकल यूनीवर्सिटी के आर्ट एंड कल्चरल के जोनल फेस्टिवल की मेजबानी इस साल एसआरएमएस कॉलेज कर रहा है। दो दिवसीय इस फेस्ट में 92 कॉलेजों को शामिल किया गया है। इनसे आए हुए विद्यार्थियों के बीच 22 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें 13 सांस्कृतिक कार्यक्रम और आर्ट से संबंधित नौ प्रतियोगिताएं हैं। पहले दिन कार्यक्रम का उद्घाटन एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद स्किट, एकल शास्त्रीय गायन, रंगोली, एकल नृत्य, कार्टून, एकल गायन, मेहंदी, समूह गायन, युगल गायन, कोलॉज, फेस पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed