{"_id":"68bf4b87ed053eb82f0cef13","slug":"students-dissatisfied-with-the-result-should-apply-for-challenge-evaluation-till-13th-bareilly-news-c-4-vns1074-721300-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी चुनौती मूल्यांकन के लिए 13 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी चुनौती मूल्यांकन के लिए 13 तक करें आवेदन
विज्ञापन
बरेली। परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी अब 13 सितंबर तक आवेदन करके उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से चुनौती मूल्यांकन के दूसरे चरण के तहत आवेदन की तिथि में इजाफा किया गया है।
परास्नातक स्तर पर एमए, एमएससी, एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर, एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर, एलएलबी षष्ठम सेमेस्टर और बीएएलएलबी दशम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए नए फैसले से सहूलियत मिलेगी। विद्यार्थी मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चुनौती मूल्यांकन के दूसरे चरण के लिए प्रति प्रश्नपत्र 2500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि चुनौती मूल्यांकन के लिए संबंधित विषय के कम से कम चार विशेषज्ञों की एक सूची तैयार की जाएगी। उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन इनमें से दो विशेषज्ञों की ओर से किया जाएगा। विशेषज्ञों को मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिका देने से पहले मूल परीक्षक के दिए गए अंकों को छुपा दिया जाएगा।
विज्ञापन
अंतिम प्राप्तांक दोनों विशेषज्ञों के दिए गए अंकों का औसत होगा। यह औसत ही अंकपत्र में दर्ज होगा। यदि औसत और मूल अंकों में 20 प्रतिशत से अधिक का अंतर पाया जाता है, तो विद्यार्थियों को जमा किए गए 2500 रुपये में से 1000 रुपये काटकर शेष राशि वापस कर दी जाएगी। संवाद