फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student ordered mobile online but vial found in parcel instead of phone in Bareilly

UP News: ऑनलाइन ऑर्डर किया मोबाइल फोन, पार्सल में निकली ऐसी चीज, जिसे देखकर युवक रह गया दंग

Tue, 13 Feb 2024 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 12:19 PM IST
सार

बरेली में एक युवक ने ऑफर देखकर ऑनलाइन मोबाइल फोन ऑर्डर किया था। सात फरवरी को जब उसके घर पार्सल पहुंचा तो उसमें ऐसी चीज निकली, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। डिब्बे में फोन की जगह प्लास्टिक की शीशी रखी थी। 

विज्ञापन
Student ordered mobile online but vial found in parcel instead of phone in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

बरेली में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन में दिए गए लिंक से ऑनलाइन मोबाइल फोन आर्डर करना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसने फोन की कीमत ऑनलाइन अदा की, लेकिन जब पार्सल घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। डिब्बे के अंदर मोबाइल फोन की जगह कागज में लिपटी हुई एक शीशी निकली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


शाही थाना क्षेत्र के गांव चकदाह भगवतीपुर निवासी अंकुश गंगवार ने बताया कि वह सरदार बल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छूट पर मोबाइल फोन का विज्ञापन दिखा। इसमें सिर्फ 3500 रुपये में अच्छी कंपनी का मोबाइल फोन मिलने की बात लिखी थी। 

विज्ञापन

सात फरवरी को हुई थी डिलीवरी 
विज्ञापन पर यकीन करके छात्र ने लिंक पर क्लिक किया। लिंक के जरिये खुली वेबसाइट से उसने मोबाइल फोन आर्डर कर दिया। सात फरवरी को डिलीवरी बॉय की कॉल आई। भुगतान के बाद उसने एक पार्सल दिया। डिलीवरी बॉय ने कहा कि घर जाने के बाद ही इसे खोलना। घर पहुंचकर जब उसने बॉक्स खोला तो दंग रह गया। 

बॉक्स के अंदर कागज में लिपटी हुई एक शीशी निकली। जब उसने डिलीवरी बॉय के नंबर पर कॉल की तो उसने दूसरा मोबाइल फोन भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। ठगी का अहसास होने पर वह भोजीपुरा थाने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed