फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student dies due to vehicle collision

Bareilly News: वाहन की टक्कर से छात्र की मौत

Sun, 18 Aug 2024 05:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to vehicle collision
मोहित फाइल फोटो
फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार दोपहर बाद झुमका चौराहे पर अज्ञात वाहन से टकराकर आईटीआई के छात्र की मौत हो गई। गांव ठिरिया खेतल निवासी मोहित कुमार (21) बरेली के एक निजी काॅलेज में आईटीआई के फाइनल वर्ष के छात्र थे। शनिवार को वह बाइक से प्रैक्टिकल देने गए थे। दोपहर के बाद करीब तीन बजे घर वापस लौटते समय झुमका चौराहे पर सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद मोहित रोड पर गिर गए। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सिर रॉड में लगकर फट गया। टक्कर मार कर कार सवार फरार हो गया। एक पुलिसकर्मी ने गंभीर घायल मोहित को खिरका सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहित दो भाइयों में सबसे बड़ा व अविवाहित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed