{"_id":"5eac78d28ebc3e9068718327","slug":"strictness-will-increase-in-red-zone-districts-bareilly-news-bly4044389106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन के जिलों में बढ़ेगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन के जिलों में बढ़ेगी सख्ती
विज्ञापन
पुलिस ने सील कीं ब्रह्मपुरा की गलियां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी जिलों के हॉटस्पॉट एरिया में अब काफी सीमित रियायत
विज्ञापन
एडीजी ने सभी जिलों में लॉकडाउन पर सख्ती बढ़ाने को कहा
बरेली। जिले को रेड जोन में शामिल किए जाने के बाद पुलिस अफसरों ने शासन की गाइड लाइन के इंतजार के साथ और सख्ती की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालात पूरी तरह काबू में आने तक कोई राहत न मिलने की उम्मीद जताते हुए संकेत दिया गया है कि पुलिस लॉकडाउन पर और सख्ती के साथ हॉटस्पॉट एरिया में जरा भी रियायत देने से हाथ खींच सकती है। अफसर बरेली के हालात पर सबसे ज्यादा चिंतित हैं जो संभलते-संभलते बुरी तरह लड़खड़ा गया।
हजियापुर के कोरोना संक्रमित की मौत और उसके संक्रमण की चेन पता न लगने की वजह से माना जा रहा है कि बरेली में खतरा बढ़ा है। बरेली के साथ जिन 19 जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है, बरेली जोन के उनमें बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और अमरोहा समेत पांच जिले शामिल हैं। पुलिस के लिए यह जरूर राहत की बात है कि संभल, बदायूं और पीलीभीत ऑरेंज और जोन के एकमात्र शाहजहांपुर जिले को ग्रीन जोन में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक वैसे तो शासन की गाइड लाइन आने का इंतजार है लेकिन संभव है कि लॉकडाउन पर सख्ती के साथ हॉटस्पॉट एरिया में और पाबंदियां लगा दी जाएं। शाहजहांपुर को लॉकडाउन में सशर्त छूट मिल सकती है।
विज्ञापन
इसलिए बदायूं ऑरेंज जोन में
16 संक्रमित फिर भी हालात पर काबू पाने में बरेली को पीछे छोड़ा
बरेली में अब तक दस कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें छह स्वस्थ हो गए। बदायूं में 16 संक्रमित मिले हैं। बरेली में तीन हॉटस्पॉट हैं और बदायूं में 19 हैं। फिर भी बदायूं को ऑरेंज जोन में रखे जाने के पीछे अफसरों का तर्क है कि वहां संक्रमण की रफ्तार बरेली से कम है, साथ ही स्थिति भी काबू में आई है। बरेली में सुधरी हुई स्थिति बिगड़ गई है। शाहजहांपुर में विदेशी जमाती के संक्रमित मिलने से शुरू में हालात खराब हुए थे लेकिन फिर प्रशासन ने उसे संभाल लिया। यही वजह है जो शाहजहांपुर को ग्रीन जोन में लाकर राहत दी जा रही है। मुरादाबाद में सबसे ज्यादा 104 संक्रमित मिले हैं। पूरे जोन में ऐसे लोगों की संख्या 233 है जिनमें से 17 लोग ठीक हो चुके हैं और छह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘बरेली जोन के पांच जिलों को रेड जोन में शामिल करने की जानकारी मिली है। बरेली में फिलहाल तेजी से बढ़ी संख्या की वजह से जिले को रेड जोन में रखा गया है। किस जोन में किस जिले को कितनी छूट मिलेगी, यह शासन के निर्देश पर निर्भर करेगा। फिलहाल लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने के लिए सभी एसपी को निर्देश दिए हैं।’ - अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
एडीजी ने सभी जिलों में लॉकडाउन पर सख्ती बढ़ाने को कहा बरेली। जिले को रेड जोन में शामिल किए जाने के बाद पुलिस अफसरों ने शासन की गाइड लाइन के इंतजार के साथ और सख्ती की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालात पूरी तरह काबू में आने तक कोई राहत न मिलने की उम्मीद जताते हुए संकेत दिया गया है कि पुलिस लॉकडाउन पर और सख्ती के साथ हॉटस्पॉट एरिया में जरा भी रियायत देने से हाथ खींच सकती है। अफसर बरेली के हालात पर सबसे ज्यादा चिंतित हैं जो संभलते-संभलते बुरी तरह लड़खड़ा गया।
हजियापुर के कोरोना संक्रमित की मौत और उसके संक्रमण की चेन पता न लगने की वजह से माना जा रहा है कि बरेली में खतरा बढ़ा है। बरेली के साथ जिन 19 जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है, बरेली जोन के उनमें बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर और अमरोहा समेत पांच जिले शामिल हैं। पुलिस के लिए यह जरूर राहत की बात है कि संभल, बदायूं और पीलीभीत ऑरेंज और जोन के एकमात्र शाहजहांपुर जिले को ग्रीन जोन में रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक वैसे तो शासन की गाइड लाइन आने का इंतजार है लेकिन संभव है कि लॉकडाउन पर सख्ती के साथ हॉटस्पॉट एरिया में और पाबंदियां लगा दी जाएं। शाहजहांपुर को लॉकडाउन में सशर्त छूट मिल सकती है।
विज्ञापन
इसलिए बदायूं ऑरेंज जोन में
16 संक्रमित फिर भी हालात पर काबू पाने में बरेली को पीछे छोड़ाबरेली में अब तक दस कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें छह स्वस्थ हो गए। बदायूं में 16 संक्रमित मिले हैं। बरेली में तीन हॉटस्पॉट हैं और बदायूं में 19 हैं। फिर भी बदायूं को ऑरेंज जोन में रखे जाने के पीछे अफसरों का तर्क है कि वहां संक्रमण की रफ्तार बरेली से कम है, साथ ही स्थिति भी काबू में आई है। बरेली में सुधरी हुई स्थिति बिगड़ गई है। शाहजहांपुर में विदेशी जमाती के संक्रमित मिलने से शुरू में हालात खराब हुए थे लेकिन फिर प्रशासन ने उसे संभाल लिया। यही वजह है जो शाहजहांपुर को ग्रीन जोन में लाकर राहत दी जा रही है। मुरादाबाद में सबसे ज्यादा 104 संक्रमित मिले हैं। पूरे जोन में ऐसे लोगों की संख्या 233 है जिनमें से 17 लोग ठीक हो चुके हैं और छह की मौत हो चुकी है।