फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Step mother sold her minor daughter In Bareilly goons held her hostage and raped her

UP: सौतेली मां ने नाबालिग बेटी को बेचा... दबंगों ने बंधक बनाकर की हैवानियत; जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Thu, 27 Feb 2025 09:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Feb 2025 09:25 AM IST
सार

बरेली में सौतेली मां ने नाबालिग बेटी को बेच दिया। आरोप है कि दबंगों ने नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Step mother sold her minor daughter In Bareilly goons held her hostage and raped her
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। नवाबगंज थाना इलाके में एक युवती ने सौतेली मां पर अपनी 12 वर्षीय बहन को बेचने और चार दबंगों पर बहन से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया। 
विज्ञापन


पुलिस तहरीर मिलते ही जांच में जुट गई। पुलिस ने मकान का विवाद होने की बात कहकर आरोपों को झूठा बताया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की बचपन में ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


पिता ने उसकी व छोटी बहन की परवरिश के लिए दूसरी शादी कर ली। कुछ समय बाद पिता की भी मौत हो गई। आरोप है कि सौतेली मां उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगी। उसने मौका पाकर गांव के एक युवक से निकाह कर लिया और ससुराल में रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय छोटी बहन सौतेली मां के साथ ही रहती थी। इस दौरान सौतेली मां ने भी दूसरे युवक से निकाह कर लिया। आरोप है कि सौतेली मां और उसके पति ने मिलकर छोटी बहन को सेंथल निवासी शख्स को बेच दिया। 

उस व्यक्ति ने उसकी बहन को बंधक बना लिया। आरोप है कि कई दिनों तक उस व्यक्ति ने आपने साथियों के साथ उसकी बहन से दुष्कर्म किया। बहन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर उसके पास पहुंची। तब बड़ी बहन ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। 

 

सेंथल में मकान को लेकर है विवाद- कोतवाल
कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि युवती की सास का उसकी सौतेली मां के साथ सेंथल में एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़िता की बहन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है। 

 

इस मकान को लेकर पीड़िता की बहन ने थाना हाफिजगंज में भी शिकायती पत्र देकर मोबाइल चोरी और मारपीट का आरोप लगाया था, उसमें हाफिजगंज पुलिस ने जांच में आरोप झूठे पाए थे। दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई थी। जांच में बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म व बेचने के आरोप फर्जी पाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed