फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   status of special train fare doubled but passengers made to wait for 19 hours

UP News: दर्जा विशेष ट्रेन का, किराया दोगुना और करा रहीं 19 घंटे तक इंतजार, यात्री परेशान

Sat, 01 Feb 2025 10:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2025 10:43 AM IST
सार

नियमित ट्रेनें पहले से फुल हैं। ऐसे में यात्री दोगुना किराया चुकाकर विशेष ट्रेनों में टिकट बुक करा रहे हैं, लेकिन विशेष ट्रेनें भी घंटों इंतजार करा रही हैं। 

विज्ञापन
status of special train fare doubled but passengers made to wait for 19 hours
बरेली जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नियमित के साथ इन दिनों विशेष ट्रेनें भी लेटलतीफी का रिकॉर्ड बना रही हैं। विशेष ट्रेनों में किराया भी नियमित ट्रेनों के मुकाबले दोगुना तक है, लेकिन यह ट्रेनें 18-20 घंटे तक इंतजार करा रही हैं। नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण मजबूरन यात्रियों को विशेष ट्रेनों का सहारा लेकर जेब ढीली करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी नियमित समेत विशेष ट्रेनों ने यात्रियों को 18 घंटे तक इंतजार कराया। रेलवे बरेली होते हुए अप-डाउन 22 महाकुंभ विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। दो दिन पहले प्रयागराज महाकुंभ में हादसे के बाद कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया गया है। इस बीच 05577 सहारसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन शुक्रवार को 19 घंटे देरी से आई। 05578 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन ने 17 घंटे इंतजार कराया। 04065 फाफामऊ-दिल्ली विशेष ट्रेन तीन घंटे देरी से आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: पीरियड्स आने पर छात्रा को पैड नहीं देने के मामले में जांच पूरी, स्कूल को नोटिस, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य ट्रेनों में 12370 कुंभ एक्सप्रेस सात घंटे और 14241 नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई। 15005 गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस ने 12 घंटे इंतजार कराया। 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 12430 एसी सुपरफास्ट, 22542 आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22418 महामना एक्सप्रेस, 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस ने भी दो घंटे तक इंतजार कराया। 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस को शुक्रवार को तीन घंटे देरी से चलाया गया। 

कट रही यात्रियों की जेब
किराये की बात करें तो नियमित एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में बरेली-लखनऊ के बीच स्लीपर श्रेणी का टिकट 185 से 210 रुपये है, जबकि विशेष ट्रेन में यह किराया 385 रुपये है। एसी तृतीय श्रेणी में विशेष ट्रेन का किराया 1050 रुपये जबकि राजधानी एक्सप्रेस को छोड़कर अन्य ट्रेनों में 505 रुपये है। एसी द्वितीय श्रेणी में विशेष ट्रेन का किराया 1440 रुपये और अन्य ट्रेनों में किराया 710 रुपये है।
 

बसों की कमी से भटक रहे लोकल रूटों के यात्री
परिक्षेत्र की 580 बसें प्रयागराज महाकुंभ में जाने के बाद लोकल रूटों के यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। कई रूटों पर बसों की कमी होने के कारण बरेली से रामपुर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, दिल्ली, शाहजहांपुर, हरदोई, कासगंज, देहरादून, हरिद्वार आदि स्थानों के यात्रियों का ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। महाकुंभ में गईं रोडवेज बसों की वापसी सात फरवरी से शुरू होगी। इसके बाद आठ फरवरी से कुछ सुधार की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- दरिंदगी के बाद हत्या: गला दबाया...जबड़ा तोड़ा, फोड़ीं आंखें, देहरादून में यूपी की किशोरी को प्रेमी ने मार डाला

स्थानीय स्तर पर रोडवेज ने 150 बसों के फेरों को भी बढ़ाया है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे हैं। रात में लोकल रूटों के यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सेवा प्रबंधक धनजीराम ने बताया कि सात फरवरी से प्रयागराज को आवंटित बसों की वापसी शुरू हो जाएगी। इसके बाद व्यवस्था में सुधार होगा। 

महाकुंभ में हादसे के बाद बरेली से 32 बसों को वहां फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए बुधवार को भेजा गया था। रास्ते में भीड़ जाम और प्रयागराज में प्रवेश से पहले जाम में बसों के फंसने के कारण यह बसें तीसरे दिन शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच सकीं। कुछ बसों ने वहां से वापसी शुरू कर दी है, लेकिन भीड़ और जाम के कारण तय समय में इन बसों के बरेली आने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed