फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence of the Principal and teachers came to light in the case of not giving pads to the student.

Bareilly: पीरियड्स आने पर छात्रा को पैड नहीं देने के मामले में जांच पूरी, स्कूल को नोटिस, कार्रवाई के निर्देश

Sat, 01 Feb 2025 09:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2025 09:27 AM IST
सार

Bareilly News: गुरुनानक रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा को स्कूल टाइम में पीरियड्स आ गए थे। शिक्षिका से उसने सेनेटरी पैड मांगा तो उसे कमरे से बाहर कर दिया गया था। छात्रा के पिता की शिकायत पर जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जांच में प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं की लापरवाही सामने आई है। 

विज्ञापन
Negligence of the Principal and teachers came to light in the case of not giving pads to the student.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

बरेली के गुरुनानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा को स्कूल टाइम में माहवारी (पीरियड्स) आने पर कॉलेज प्रशासन की ओर से सेनेटरी पैड नहीं दिए जाने के मामले की प्राथमिक जांच में प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं की लापरवाही सामने आई है। डीआईओएस ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने राज्य महिला आयोग, महिला कल्याण विभाग, डीएम और डीआईओएस से मामले की लिखित शिकायत की थी। डीआईओएस ने दो सदस्यों जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने जांच पूरी करने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट सौंप दी। इसमें समिति ने यह स्पष्ट किया है कि मामले में स्कूल स्टाफ ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई। इससे छात्रा को मानसिक पीड़ा सहनी पड़ी। रिपोर्ट में साफ तौर पर स्कूल की प्रधानाचार्य और संबंधित शिक्षिकाओं की लापरवाही बताई गई है।
विज्ञापन


ये था मामला
शुक्रवार को छात्रा को स्कूल टाइम में माहवारी आ गई थी। सेनेटरी पैड मांगने पर कॉलेज प्रशासन ने उसे क्लासरूम से बाहर कर दिया था। एक घंटे तक उसे पैड नहीं दिया गया तो उसी हाल में वह घर चली गई थी। इस दौरान कपड़े खराब होने से उसे रास्ते में शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि जांच में स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। ऐसे मामले में स्टाफ को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी। स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करने के लिए कहा गया है। सभी का पक्ष जानने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

प्रधानाचार्य रचना अरोरा ने कहा कि इस मामले में स्कूल की ओर से कोई भी लापरवाही नहीं की गई है। छात्रा स्कूल में रुकी ही नहीं, सीधा गेट से बाहर निकल गई थी। स्कूल परिसर में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग इसका सबूत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed