{"_id":"6580affff728fd8d2c0dc628","slug":"state-secretary-welcomed-in-sp-office-state-officials-did-not-reach-bareilly-news-c-4-noi1138-307840-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपा कार्यालय में प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत, नहीं पहुंचे प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपा कार्यालय में प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत, नहीं पहुंचे प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी
Tue, 19 Dec 2023 03:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 19 Dec 2023 03:46 PM IST
सार
सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन के स्वागत समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य बुलाए गए थे। उन्हें विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जानी थी, मगर सिर्फ एक सदस्य के अलावा कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
प्रदेश सचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में सोमवार को नवनियुक्त प्रदेश सचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन का स्वागत किया गया। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य भी बुलाए गए थे। उन्हें विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जानी थी, मगर सिर्फ एक सदस्य के अलावा कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक भगवत सरन, पूर्व विधायक विजयपाल, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, महासचिव संजीव यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला समेत अन्य नेताओं व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
मोहम्मद कलीमुद्दीन ने कहा कि पार्टी ने जब भी जो जिम्मेदारी दी, उसे ईमानदारी से निभाया। आगे भी निभाता रहूंगा। वहीं, सोमवार को प्रदेश पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी जानी थी, मगर कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा। बताया कि जा रहा है कि बैठक की सूचना के साथ एक पत्र भेजा गया था। उसमें इस बात का जिक्र था कि जिलाध्यक्ष यह तय करेंगे कि कौन पदाधिकारी किस विधानसभा क्षेत्र में काम करेगा। बूथ संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में भी लोग नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
UP: 'इसके गर्भ में लड़की पल रही है...' तांत्रिक पर भरोसा कर ससुराल वालों ने गर्भवती के साथ किया ये शर्मनाक काम
जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बताया कि जो लोग कार्यालय आए, उन्हें उनकी भूमिका बता दी गई। जो नहीं आए, उनसे फोन पर संपर्क किया गया। विजयपाल, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मनोहर पटेल कार्यालय पहुंचे थे। संजीव सक्सेना, पुरुषोत्तम गंगवार, अगम मौर्य, अनीस, कदीर अहमद, शुभलेश यादव किन्हीं न किन्हीं कारणों से बाहर थे, इसलिए नहीं आ सके। अताउर रहमान के घर किसी का स्वास्थ्य ठीक नहीं था तो वह भी नहीं पहुंच सके।