फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tantrik told that girl in the womb, in-laws left married woman at her parents house in pilibhit

UP: 'इसके गर्भ में लड़की पल रही है...' तांत्रिक पर भरोसा कर ससुराल वालों ने गर्भवती के साथ किया ये शर्मनाक काम

Tue, 19 Dec 2023 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Dec 2023 12:24 PM IST
सार

पीलीभीत में विवाहिता को गर्भवती होने पर ससुराल वाले तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने बताया महिला के गर्भ में लड़की पल रही है, इस पर आरोपी ससुराल वाले विवाहिता को मायके छोड़ आए। पीड़ित परिवार ने दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Tantrik told that girl in the womb, in-laws left married woman at her parents house in pilibhit
तांत्रिक के झांसे में आया परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता जब गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने गर्भावस्था में विवाहिता को एक तांत्रिक को दिखाया। उसने विवाहिता के गर्भ में लड़की होने की बात कही। इस होने पर ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को मायके छोड़ गए। विवाहिता ने उन पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका निकाह बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव सेंथल निवासी जाबिर के साथ 23 जून 2022 को हुआ था। ससुराल पक्ष में पति जाबिर, ससुर मकबूल, सास विलकीश, जेठ मोहम्मद आरिफ, देवर मोहम्मद राशिद और ननद तस्कीन दहेज में बुलेट व दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन

 

बेरहमी से पीटता था पति 
मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने विवाहिता को भूखा प्यासा रखना शुरू कर दिया। विवाहिता का जेठ मोहम्मद आरिफ उस पर गंदी नियत रखता था। पति जाबिर शराब के नशे में उससे जानवरों की तरह मारपीट करता था। नौ माह पूर्व उसने एक मृत बच्ची को जन्म दिया। मौजूदा समय में विवाहिता तीन माह गर्भ से है।

विज्ञापन
विज्ञापन


UP: बरेली जंक्शन पर महिला यात्री को पीटने वाली टीटीई निलंबित, जांच कमेटी गठित; घटना का वीडियो हुआ था वायरल


गर्भवती होने का पता चलते ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को गांव रसूला के एक तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने गर्भ में लड़की होने का दावा किया। इससे सभी लोगों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। 12 दिसंबर 2023 को ससुराल वाले कार से विवाहिता के मायके छोड़ गए। 

यहां मां-बाप के सामने ही विवाहिता से मारपीट की। पति ने उसके गले पर चाकू से हमला भी किया। महिला के कानों के कुंडल और गले का पैंडिल भी छीन लिया। महिला ने मामले की शिकायत थाना सुनगढ़ी में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जाबिर, मकबूल, विलकीश, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद राशिद और तस्कीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed