{"_id":"65812513100c8b13f80298f8","slug":"ssp-suspended-head-constable-accused-of-drinking-alcohol-in-bareilly-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा पड़ा भारी: आरोपी हेड कांस्टेबल को एसएसपी ने किया निलंबित; शराब की दुकान के बाहर किया था हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा पड़ा भारी: आरोपी हेड कांस्टेबल को एसएसपी ने किया निलंबित; शराब की दुकान के बाहर किया था हंगामा
Tue, 19 Dec 2023 10:45 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:45 AM IST
सार
बरेली के क्योलडिया थाने में तैनात हेड कांस्टबेल को नशा भारी पड़ गया। उसने नशे में धुत होकर शराब की दुकान के बाहर हंगामा किया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
क्योलड़िया थाने में तैनात है हेड कांस्टेबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में नशे की हालत में शराब की दुकान के बाहर हंगामा करने के आरोपी हेड कांस्टेबल चैतन्य को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया। आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ थाना प्रभारी ने रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी थी।
विज्ञापन
क्योलड़िया थाने में तैनात हेड कांस्टेबल चैतन्य थाना परिसर में ही बने सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को वह शराब पीने के लिए क्योलड़िया की ही एक शराब दुकान में गया था। नशे में धुत होकर कांस्टेबल ने हंगामा किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई।
विज्ञापन
Bareilly News: नवाबगंज में किसान की हत्या, आधी रात चोरी करने आए बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन
मेडिकल जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी थी। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोप पुष्ट होने के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है।