Bareilly News: नवाबगंज में किसान की हत्या, आधी रात चोरी करने आए बदमाशों ने मारी गोली
Bareilly News : नवाबगंज थाने के गांव हरदुआ गौटियां में सोमवार देर रात बदमाशों ने किसान वीरेंद्र पाल की हत्या कर दी। बदमाश चोरी करने आए थे। वीरेंद्र के शोर मचाने पर उनके सीने में गोली मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार देर रात चोरों ने गोली मारकर किसान की हत्या कर दी। बदमाशों ने किसान के सीने में गोली मारी है। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी, एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
घटना नवाबगंज थाने के गांव हरदुआ गौटियां की है। बताया गया है कि सोमवार रात गांव निवासी किसान वीरेंद्र पाल अपनी पशुशाला में सो रहे थे। रात करीब एक बजे पशुशाला के पास से तीन बदमाश गुजरे। आहट होने पर वीरेंद्र पाल की नींद खुल गई। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बताया कि गांव में चोर घूम रहे हैं। इसके बाद वह अपने खेत की ओर चल दिए।
खेत के पास खड़े थे बदमाश
गांव के पास वीरेंद्र के खेत में सोलर पैनल लगा हुआ है। उन्हें लगा कि शायद चोर उनका सोलर पैनल चुराने आए हैं। वीरेंद्र खेत के पास पहुंचे ही थे। वहां कुछ दूरी पर तीनों बदमाश खड़े दिखाई दिए। वीरेंद्र ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। वीरेंद्र के सीने में एक गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.