फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Anurag Arya will listen to the problems of policemen released helpline number in bareilly

Bareilly News: जनता के बाद अब पुलिसकर्मियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, एसएसपी को बता सकेंगे समस्या

Sat, 18 Jan 2025 04:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 04:50 PM IST
सार

बरेली में जनता के बाद अब पुलिसकर्मियों के लिए भी एसएसपी ने हेल्पलाइन शुरू की है। इसके जरिए पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं को सीधे एसएसपी तक पहुंचा सकेंगे। 

विज्ञापन
SSP Anurag Arya will listen to the problems of policemen released helpline number in bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिसकर्मी अब अपनी शिकायत और समस्या के बारे में सीधे एसएसपी अनुराग आर्य को व्हाट्सएप मैसेज के जरिये बता सकेंगे। एसएसपी ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली पुलिसकर्मियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन


शहर में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से आम जनमानस के लिए एक हेल्पलाइन नंबर पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। एसएसपी ने अब पुलिसकर्मियों का दर्द सुनने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7300750052 जारी किया है। इस नंबर पर व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिये मैसेज करने कोई भी पुलिसकर्मी अपनी समस्या और शिकायत के बारे में बता सकता है। 
विज्ञापन


Fake Teacher: पाकिस्तानी महिला शुमायला की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, बेटी के बाद मां का सच भी आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी खुद ही इसका संज्ञान लेंगे और निस्तारण करेंगे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पूर्व में जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। बरेली पुलिस हेल्प लाइन नंबर से पुलिसकर्मियों की समस्याओं और शिकायतों का भी शीघ्र निस्तारण हो सकेगा।

सएसपी दफ्तर में बनेगा मीटिंग हॉल 
पुलिस कार्यालय में फरियादियों के बैठने के लिए नया आगन्तुक हॉल बनवाना प्रस्तावित था। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से बजट मांगा गया था। 13 लाख रुपये मिले हैं। इसी तरह पुलिस पेंशनर्स के लिए एक मीटिंग हॉल व कार्यालय बनवाने के लिए 19 लाख रुपये मिले हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed