फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP announced reward for arrest of six accused of cattle smuggling in Bareilly

Bareilly News: पशु तस्करी के छह आरोपियों पर कसा शिकंजा, एसएसपी ने घोषित किया 20-20 हजार रुपये का इनाम

Fri, 02 May 2025 06:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 May 2025 06:37 PM IST
सार

एसएसपी अनुराग आर्य ने पशु तस्करी और पुलिस पर हमला करने के छह आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन
SSP announced reward for arrest of six accused of cattle smuggling in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पशु तस्करी और कटान में लिप्त लोगों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने शिकंजा कस दिया है। उन्होंने पशु तस्करी और पुलिस पर हमले के आरोप में फरार छह आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन


पांच फरवरी को इज्जतनगर क्षेत्र के सहारा मैदान में संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े मिले थे। तब पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में भोजीपुरा सैदपुर चुन्नीलाल निवासी साहिल, बारादरी के कसाई टोला निवासी सलीम हड्डी और मीरा की पैठ निवासी यासमीन के नाम खोले गए थे। तीनों पशु तस्कर मुकदमे में वांछित चल रहे हैं। कई जगह दबिश देने के बाद भी इन्हें नहीं पकड़ा जा सका है। एसएसपी अनुराग आर्य ने तीनों आरोपियों पर बीस-बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र के पिन्ना पर इनाम घोषित 
11 अप्रैल को बारादरी क्षेत्र के कटरा चांद में वसीम अहमद के घर में संरक्षित पशु काटे जा रहे थे। पुलिस ने दबिश दी तो पशु तस्कर वसीम, रिजवान उर्फ पिन्ना और कासिम उर्फ सानू छत से कूदकर भाग गए। बाद में तस्करों को पकड़ने काजी टोला गई पुलिस टीम पर आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने हमला किया था। बारादरी थाने में दर्ज मुकदमे में रिजवान उर्फ पिन्ना वांछित चल रहा था। पिन्ना पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी लोकेश गुर्जर के खेत में सात अप्रैल को संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे। भोजीपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में भोजीपुरा क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी मंतासिर फरार चल रहा है। मंतासिर पर भी बीस हजार रुपये इनाम घोषित कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed